ISRO में रिसर्च, URSC ने निकाली JRF पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी शानदार फेलोशिप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ISRO URSC JRF Recruitment 2026 के तहत 17 जेआरएफ पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 12 जून से 11 जुलाई 2026 तक चलेगी।

ISRO में रिसर्च, URSC ने निकाली JRF पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी शानदार फेलोशिप

अगर आपका सपना भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा बनने का है तो आपके लिए शानदार मौका आया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), बेंगलुरु ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 17 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। URSC ने इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, ऑप्टिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, मैटेरियल साइंस और गणित जैसे कई क्षेत्रों में JRF पदों की घोषणा की है। कुल 17 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ISRO के विभिन्न रिसर्च और स्पेस टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती का नोटिफिकेशन 12 जून 2026 को जारी किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आयु और योग्यता की कट-ऑफ तिथि 11 जुलाई 2026 ही रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए एमई, एमटेक, एमएससी (इंजीनियरिंग) या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है। अधिकांश पदों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 सीजीपीए अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास गेट, सीएसआईआर-यूजीसी नेट, जैम, जेस्ट या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का वैध स्कोर होना भी जरूरी है। केवल डिग्री होने से आवेदन की पात्रता पूरी नहीं मानी जाएगी।

आयु सीमा कितनी रखी गई है

11 जुलाई 2026 को आधार मानते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 वर्ष और दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और अन्य पात्र वर्ग के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

हर महीने कितना मिलेगा मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 37,000 रुपये की शोधवृत्ति दी जाएगी। दो वर्ष पूरे होने के बाद बेहतर कार्य प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वरिष्ठ शोध फेलो का दर्जा दिया जा सकता है। इसके बाद मासिक शोधवृत्ति बढ़कर 42,000 रुपये हो जाएगी। यदि रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो नियमानुसार मकान किराया भत्ता भी दिया जाएगा।

चयन कैसे होगा

सबसे पहले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन और आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर छंटनी की जाएगी। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों को बेंगलुरु में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की सूचना ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी और अंतिम परिणाम इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपना हाल का रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर, अंकतालिकाएं, डिग्री प्रमाणपत्र और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का अंकपत्र अपलोड करना होगा। अधूरा आवेदन, गलत फोटो या निर्धारित सीमा से बड़े आकार की फाइलें अपलोड करने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।