ISRO में नौकरी का मौका, टेक्निकल-साइंटिफिक समेत कई पदों पर आवेदन शुरू; जानें योग्यता
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: अगर आप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि ISRO टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC)ने तकनीकी, वैज्ञानिक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संगठन की आवश्यकता के अनुसार देशभर में स्थित ISRO के विभिन्न केंद्रों पर की जा सकती है।
अलग-अलग पदों पर होगी नियुक्ति
ISRO ISTRAC भर्ती 2026 के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए, टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए जैसे पद शामिल हैं।
आयु सीमा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 20 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
किन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती के तहत टेक्नीशियन-बी (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कारपेंटर), ड्राफ्ट्समैन-बी (सिविल और मैकेनिकल), टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स), साइंटिफिक असिस्टेंट (गणित और कंप्यूटर साइंस), लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए और कुक-ए सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना अनिवार्य होगा।
शैक्षणिक योग्यता
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
टेक्नीशियन-बी: संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट।
टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
साइंटिफिक असिस्टेंट: संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी (First Class) के साथ B.Sc.।
लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए: लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री।
कुक-ए: संबंधित कार्य का निर्धारित अनुभव होना आवश्यक।
ऐसे करें आवेदन
ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
ISTRAC Recruitment 2026 लिंक खोलें।
नोटिफिकेशन में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क
टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए कुल 750 रुपये शुल्क देना होगा।
आवेदन शुल्क: 250 रुपये
प्रोसेसिंग शुल्क: 500 रुपये
टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए पदों के लिए कुल 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क: 100 रुपये
प्रोसेसिंग शुल्क: 400 रुपये
लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क नियमानुसार वापस कर दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद संबंधित पदों के लिए स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


