इसरो में 10वीं पास को नौकरी पाने का मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती; 15 सितंबर से आवेदन शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आईपीआरसी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान की शुरुआत यानी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करके भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

isro iprc recruitment 2026 10th pass jobs application date selection process salary
इसरो में निकली भर्ती

अगर आप इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। इसरो के अंतर्गत आने वाली तमिलनाडु में स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स यानी आईपीआरसी ने कुक, फायरमैन, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आईपीआरसी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां दी गई है। इस भर्ती अभियान की शुरुआत यानी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करके भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन ही आवेदन करत सकते हैं। इसके लिए उन्हें संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट iprc.gov.in पर जाना होगा और यहां से आवेदन करनी होगी।

किन पदों पर होगी भर्तियां

टेक्निकल असिस्टेंट के तहत कुल 5 पद हैं-

ऑटोमोबाइल – 1 पद

मैकेनिकल – 3 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन – 1 पद

टेक्नीशियन बी कैटेगरी में कुल 13 पद हैं। इनमें ये ट्रेड शामिल हैं-

टर्नर

फिटर

वेल्डर

मशीनिस्ट

रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग

इलेक्ट्रीशियन

टेक्नीशियन बी में सबसे ज्यादा 4 पद फिटर और 3 पद मशीनिस्ट के लिए हैं। इसके अलावा कुक ए के लिए 1 पद निर्धारित है। फायरमैन ए के लिए 3 पद हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना जरूरी है।

टेक्नीशियन बी: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास और NCVT से मान्यता प्राप्त NTC या NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कुक ए: 10वीं पास होने के साथ किसी होटल या कैंटीन में 5 साल का अनुभव जरूरी है।

कुक ए पद के लिए अनुभव प्रमाण पत्र स्किल टेस्ट के दौरान देना होगा।

फायरमैन ए: उम्मीदवार का 10वीं पास होना और निर्धारित शारीरिक दक्षता मानकों को पूरा करना जरूरी है।

कितना होगा वेतन

नोटिफिकेशन में पद के हिसाब से वेतनमान भी अलग-अलग रखा गया है। टेक्निकल असिस्टेंट को पे लेवल 7 के तहत लगभग 44900 से 142400 रुपये तक का वेतन मिलेगा। टेक्नीशियन बी के लिए यह लेवल 3 के अंतर्गत करीब 21700 से 69100 रुपये के बीच रहेगा, जबकि कुक ए और फायरमैन ए दोनों को लेवल 2 के हिसाब से लगभग 19900 से 63200 रुपये तक मिल सकते हैं।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग है। टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन 'बी' और कुक 'ए की पोस्ट पर लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए अभ्यर्थी चुने जाएंगे। फायरमैन के पद पर लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट में शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन भी लिया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में आए स्कोर के आधार पर किया जाएगा। यह पेपर फलाइन ओएमआर के जरिए तिरुनवेली और चैन्नई में होगी। आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों को सेंटर के लिए अपनी च्वाइस फिल करनी होगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इसरो में 10वीं पास को नौकरी पाने का मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती; जानें वेतन