ISRO : UG, PG, PhD छात्रों के लिए भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन शुरू, मिलेगा इसरो में इंटर्नशिप का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इसरो और हैक2स्किल द्वारा आयोजित भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन 2026 में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्र निशुल्क भाग लेकर अंतरिक्ष विज्ञान, एआई और डेटा विश्लेषण से जुड़ी 15 असल चुनौतियों के हल विकसित कर सकते हैं।

Indian Space Hackathon

वैज्ञानिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और हैक2स्किल द्वारा आयोजित भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन का तीसरा संस्करण शुरू हो चुका है। इसका उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह प्रौद्योगिकी, एआई और डेटा विश्लेषण से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करना है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीयन लिंक खोला जा चुका है। इसरो की वेबसाइट के अनुसार, इसके तहत छात्रों के समक्ष एक्सोप्लैनेट की खोज सहित सौर तूफानों की भविष्यवाणी जैसी कुल 15 चुनौतियां रखी गई हैं। इस बार विषय और उसकी विविधता हैकाथॉन को और अधिक रोमांचकारी बना रही है।

भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन (बीएएच) 2026 में स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों सहित पीएचडी के शोधार्थी इसमें निशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https:// hack2skill.com/event/bah2026/ पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

वेबसाइट के अनुसार, प्रतिभागी की टीम में 3 से 4 सदस्य होने अनिवार्य हैं। यह सदस्य अलग-अलग कॉलेजों या विश्वविद्यालयों से भी हो सकते हैं। इसके बाद इसरो द्वारा दिए गए विषयों में से एक समस्या चुनते हुए अपना विचार प्रस्ताव जमा करना होगा। इन प्रस्तावों का विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन कर चयनित टीमों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

हैकाथॉन की चुनौतियां

प्रतियोगिता के तहत छात्रों को शहरों में बढ़ती गर्मी को कम करने के लिए एआई आधारित समाधान, उपग्रह चित्रों से बादलों को हटाने की तकनीक विकसित करना, वायु गुणवत्ता और प्रदूषण वाले क्षेत्रों की पहचान, सड़क नेटवर्क और परिवहन व्यवस्था का उपग्रह डेटा से विश्लेषण करना, किसानों के लिए एआई आधारित कृषि सलाह प्रणाली विकसित करना, खगोलीय आंकड़ों में नए बाह्य ग्रहों (एक्सोप्लैनेट) की खोज करना, चंद्रयान-2 के आंकड़ों के आधार पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में बर्फ के संकेतों का अध्ययन करना व आदित्य-एल 1 मिशन के आंकड़ों के आधार पर सौर ज्वालाओं (सोलर फ्लेयर्स) का पूर्वानुमान विकसित करना जैसी समस्याएं चुननी होगी।

इसरो में इटर्नशिप का खुलेगा अवसर

इसरो की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, चयनित टीमों के प्रतिभागी सदस्यों को इसरो के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होगा। फाइनलिस्ट टीमें अगस्त 2026 में होने वाले ग्रैंड फिनाले के दौरान अपना समाधान प्रस्तुत करेंगी। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को इसरो में इंटर्नशिप का मौका भी दिया जा सकता है।

ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के भविष्य निर्माण सहित भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में मजबूत बनाती हैं। साथ ही भारत को अन्वेषण में बढ़ती हुई महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए कारगर सिद्ध होती हैं। ऐसी विशेष प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग करना चाहिए।-अमर पाल सिंह, खगोलविद, गोरखपुर

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।