APJ अब्दुल कलाम के साथ किया काम, 78 साल का पूर्व ISRO कर्मचारी बना इंजीनियरिंग एंट्रेंस का थर्ड टॉपर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इसरो के सिविल कंस्ट्रक्शन विंग के पूर्व कर्मचारी तुवाराकवि चेंगल प्रसाद ने 78 साल की उम्र में लेट्रल एंट्री इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में तीसरी रैंक हासिल की है। वह इसरो के कई अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा रहे हैं।

Former ISRO employee Twarakavi Chengal Prasad
तुवाराकवि चेंगल प्रसाद

कहते हैं पढ़ने और कुछ नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इन पक्तियों को सच कर दिखाया है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व कर्मचारी तुवाराकवि चेंगल प्रसाद ने। इसरो के सिविल कंस्ट्रक्शन विंग के पूर्व कर्मचारी तुवाराकवि चेंगल प्रसाद ने 78 साल की उम्र में लेट्रल एंट्री इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में तीसरी रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि उन्हें कोई एकाएक नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने परीक्षा से करीब दो महीने पहले रोजाना 12 घंटे से ज्यादा समय तक पढ़ाई की।

एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी काम

प्रसाद ने ISRO में करीब साढ़े तीन दशक तक काम किया। इस दौरान उन्होंने भारत के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़े लॉन्च पैड, ऑब्जर्वेटरी और तकनीकी इमारतों के निर्माण में योगदान दिया। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक उन्होंने ISRO में शामिल होने से पहले सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। महज 21 साल की उम्र में वह ISRO से जुड़े और संगठन के शुरुआती कर्मचारियों में शामिल रहे। अपने करियर के दौरान उन्होंने ISRO के संस्थापक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकार विक्रम साराभाई, भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और इसरो के पूर्व अध्यक्ष सतीश धवन जैसे वैज्ञानिकों के साथ काम किया।

उन्होंने श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च और सैटेलाइट मिशनों के दौरान भी लंबे समय तक काम किया। ISRO से वीआरएस लेने के बाद उन्होंने दिल्ली, नेपाल और हैदराबाद की निर्माण कंपनियों के साथ काम किया। कोविड-19 लॉकडाउन तक वह काम करते रहे।

वेदों का अध्ययन भी किया

इसके बाद भी सीखने का सिलसिला नहीं रुका। उन्होंने तकनीक में रुचि विकसित की और वेदों का अध्ययन भी किया।

नई नई चीजें सीखने की ललक

नाचाराम में रहने वाले प्रसाद के तीन बच्चे हैं। परिवार के अनुसार, वह हमेशा नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहे हैं। उनकी पोती डॉ. अनन्या ने कहा, 'वह हमेशा हमारे लिए प्रेरणा रहे हैं। उनका समर्पण और प्रतिबद्धता हमें हमेशा चौंकाती रहती है।'

क्या है टीजी ईसीईटी एग्जाम

ये तेलंगाना की लेट्रल एंट्री एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके जरिए पात्र उम्मीदवार बीए बीटेक के दूसरे वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त या बीएससी मैथ्स करने वाले ही इसमें बैठ सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति ने डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया तो उसके बाद नौकरी शुरू कर दी, कुछ वर्षों बाद वह अपनी क्वालिफिकेशन बढ़ाकर बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग करना चाहता है। ऐसे व्यक्ति के लिए टीजी ईसीईटी क्वालिफिकेशन बढ़ाने का एक अच्छा रास्ता है । इसे पास करने पर वह बीई बीटेक के सीधे सेकेंड ईयर में लेट्रल एंट्री के लिए काउंसलिंग में शामिल हो सकता है। इस प्रवेश परीक्षा में आमतौर पर कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़78 साल के पूर्व ISRO कर्मी ने इंजीनियरिंग एंट्रेंस में हासिल की तीसरी रैंक