Hindi Newsकरियरcisce.org , ICSE ISC Result 2025 OUT, Live : आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं रिजल्ट Direct Link,
LIVE Updatesरिफ्रेश

cisce.org , ICSE ISC Result 2025 OUT, Live : आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं रिजल्ट Direct Link,

CISCE ICSE ISC Class 10th 12th 2025 Result Live Updates: सीआईएससीई आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट cisce.org व results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CISCE ICSE ISC Results

Pankaj Vijay| विशेष संवाददाता, नई दिल्ली |Wed, 30 Apr 2025 12:20 PM
हमें फॉलो करें

CISCE ICSE ISC Class 10th 12th 2025 Result Live Updates , results.cisce.org 2025 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कक्षा 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को आईसीएसई और आईएससी का चयन कर अपना यूनिक आईडी नंबर, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है। सब्मिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा जबकि आईएससी में 99.02 पास प्रतिशत रहा। आईसीएसई में लड़कियों ने फिर बाजी मारी। आईसीएसई 10वीं में 99.37 प्रतिशत लड़कियां और 98.84 प्रतिशत लड़के पास हुए।

वेबसाइट के अलावा परिणाम डिजिलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं। कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और कक्षा 12 वीं (आईएससी) के लिए सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी। बीते वर्ष 6 मई को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट 6 मई को आया था। 12वीं में 98.19 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी, वहीं कक्षा 10वीं में 99.47 फीसदी छात्र सफल हुए थे। ICSE 10वीं, ISC 12वी में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। जहां 10वीं में 99.65 फीसदी लड़कियां और 99.31 फीसदी लड़के सफल हुए थे, वहीं 12वीं में 98.92 फीसदी लड़कियां और 97.53 फीसदी लड़कों ने परीक्षा पास की थी।

Result Direct Link

डिजिलॉकर (digilocker) पर रिजल्ट कैसे देखें

सीआईएससीई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आप डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको digilocker.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको CISCE सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको "Get Class X Result" या "Get Class XII Result" बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

30 Apr 2025, 12:19:55 PM IST

CISCE ICSE, ISC Results 2025 Live: ICSE 10वीं का रीजन वाइज पास प्रतिशत

CISCE ICSE, ISC Results 2025 Live: ICSE 10वीं का रीजन वाइज पास प्रतिशत

उत्तर: 98.78%

पूर्व: 98.70%

पश्चिम: 99.83%

दक्षिण: 99.73%

विदेशी: 93.39%

30 Apr 2025, 12:19:11 PM IST

CISCE ICSE, ISC Results 2025 Live: ISC 12वीं का रीजन वाइज पास प्रतिशत

CISCE ICSE, ISC Results 2025 Live: ISC 12वीं का रीजन वाइज पास प्रतिशत

उत्तर: 98.97%

पूर्व: 98.76%

पश्चिम: 99.72%

दक्षिण: 99.76%

विदेश: 100%

30 Apr 2025, 11:38:15 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: वेस्टर्न रीजन ने साउथ रीजन को पछाड़ा

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: वेस्टर्न रीजन में पास प्रतिशत 99.83 फीसदी

साउथ रीजन में पास प्रतिशत 99.73 फीसदी

30 Apr 2025, 11:37:26 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई आईएससी परीक्षा कितने विषयों में हुई

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: 10वीं में 67 विषय में परीक्षा हुई, जबकि 12वीं में 47 विषय में परीक्षा हुई

30 Apr 2025, 11:36:31 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं में भी लड़कियों ने फिर बाजी मारी

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं में लड़कियों ने फिर बाजी मारी। आईसीएसई 10वीं में 99.37 प्रतिशत लड़कियां और 98.84 प्रतिशत लड़के पास हुए।

30 Apr 2025, 11:33:50 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईएससी आईसीएसई रिजल्ट कैसा रहा

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा जबकि आईएससी में 99.02 पास प्रतिशत रहा।

30 Apr 2025, 11:31:03 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईएससी 12वीं में कितने पास हुए

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: कुल 99,551 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 98578 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

30 Apr 2025, 11:30:26 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईएससी 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईएससी 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। लड़के 98.64 फीसदी और लड़कियां 99.45 फीसदी पास हुईं।

30 Apr 2025, 11:26:31 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: जानें पासिंग मार्क्स और फेल होने पर क्या होगा

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के छात्रों को कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल न कर पाने वालों को इम्प्रूवमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

30 Apr 2025, 11:06:52 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट घोषित

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कक्षा 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे तय समय के हिसाब से सुबह 11 बजे घोषित हुए। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

30 Apr 2025, 11:00:35 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट वेबसाइट

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट वेबसाइट - cisce.org और results.cisce.org ।

30 Apr 2025, 10:56:47 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: पिछले साल आईएससी 12वीं रिजल्ट कैसा रहा था

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 98.19% दर्ज किया गया था। जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा था।

30 Apr 2025, 10:55:55 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें

- डिजिलॉकर पोर्टल के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं

- CISCE सेक्शन पर जाएं। ICSE या कक्षा 10 के परिणाम के लिए

- गेट क्लास 10 रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें

- अपना इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें

- सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना कक्षा 10 का परिणाम देखें

30 Apr 2025, 10:53:28 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईएससी 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईएससी 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें

- डिजिलॉकर पोर्टल के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं

- CISCE सेक्शन पर जाएं। ISC या कक्षा 12 के परिणाम के लिए

- गेट क्ला 12 रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें

- अपना इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें

- सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना कक्षा 12 का परिणाम देखें

30 Apr 2025, 10:45:23 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं में पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत इस प्रकार है-

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं में पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत इस प्रकार है-

2024: 98.19 फीसदी

2023: 98.94 फीसदी

2022: 99.97 फीसदी

2021: 99.98 फीसदी

2020: 99.33 फीसदी

30 Apr 2025, 10:42:50 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।

- UID और अनुक्रमणिका संख्या दर्ज करें।

अब 'शो रिजल्ट' बटन पर क्लिक करें और आईसीएसई परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

आईसीएसई कक्षा 10 की मार्कशीट को सुरक्षित रखें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

30 Apr 2025, 10:36:17 AM IST

CISCE ICSE, ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट 11 बजे

CISCE ICSE, ISC Results 2025 Live: आईसीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

30 Apr 2025, 10:28:36 AM IST

CISCE ICSE, ISC Results 2025 Live: इम्प्रूवमेंट परीक्षा कौन दे सकेगा

CISCE ICSE, ISC Results 2025 Live: सीआईएससीई के अनुसार जो उम्मीदवार परीक्षा के उसी वर्ष अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। सुधार परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विवरण CISCE की वेबसाइट cisce.org पर अपलोड किए जाएंगे।

30 Apr 2025, 10:16:09 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी रिजल्ट में एक घंटे से भी कम समय बाकी

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी रिजल्ट में एक घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। नतीजों की घड़ी नजदीक आने पर विद्यार्थियों और पेरेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

30 Apr 2025, 09:56:38 AM IST

CISCE ICSE ISC icse result 2025 live : इन दो वेबसाइट पर दिखेगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

CISCE ICSE ISC icse result 2025 live : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आईएससी (कक्षा 12वीं) और आईसीएसई (कक्षा 10वीं) परीक्षा के रिजल्ट दो घंटे बाद 11 बजे जारी करेगा। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org पर देख सकते हैं।

30 Apr 2025, 09:08:04 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: पिछले साल 10वीं में पश्चिमी क्षेत्र का पास प्रतिशत था सबसे ज्यादा

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: बीते साल कक्षा 10वीं में भारत में पश्चिमी क्षेत्र का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत 99.91% दर्ज किया गया था। इसके बाद दक्षिणी क्षेत्र दूसरे स्थान रहा था जिसका पास प्रतिशत 99.88 फीसदी था।

30 Apr 2025, 08:43:44 AM IST

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: पिछले साल दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी थी मारी

CISCE ICSE ISC Results 2025 Live: पिछले साल ICSE यानी 10वीं की फाइनल परीक्षा में कुल 2,43,617 छात्र उपस्थित हुए थे जिनमें से 1,30,506 यानी 53.57% लड़के और 1,13,111 यानी 46.43% लड़कियों ने परीक्षा दी थी। वहीं आईएससी यानी कक्षा 12वीं का बात करें तो 99,901 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 52,765 यानी 52.82% लड़के और 47,136 यानी 47.18% लड़कियां थी। दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। 10वीं में 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के सफल हुए थे। वहीं ISC 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के सफल हुए थे।

30 Apr 2025, 08:17:07 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: रीचेकिंग रिजल्ट के बाद रीइवेल्यूएशन

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: अपने रीचेकिंग रिजल्ट से असंतुष्ट उम्मीदवार उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (रीइवेल्यूएशन) के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन CISCE वेबसाइट पर ॉपब्लिक सर्विसेज लिंक के माध्यम से भी सब्मिट किए जा सकेंगे।

30 Apr 2025, 07:54:30 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: आईसीएसई आईएससी रिजल्ट के बाद रीचेकिंग का विकल्प

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: जो स्टूडेंट्स अपने आईसीएसई आईएससी रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे CISCE सर्विस पोर्टल के माध्यम से रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह www.cisce.org पर पब्लिक सर्विसेज लिंक में उपलब्ध होगा। पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड से आवेदन करना होगा। स्कूल प्रमुख अपने स्टूडेंट्स के लिए CAREERS पोर्टल के माध्यम से रीचेक के लिए आवेदन कर सकेंगे।

रीचेक मॉड्यूल परिणामों की घोषणा के बाद एक्टिव हो जाएगा और 4 मई, 2025 तक खुला रहेगा।

30 Apr 2025, 07:28:55 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: डिजिलॉकर से चेक कर सकेंगे 10वीं 12वीं रिजल्ट

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: विद्यार्थी CISCE वेबसाइट के अलावा results.digilocker.gov.in पर जाकर भी अपने नतीजे देख सकेंगे। डिजिलॉकर पर रिजल्ट लिंक दिखाई देंगे।

ICSE (कक्षा X) के लिए

- कक्षा X का रिजल्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें

- इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि (प्रवेश पत्र के अनुसार) दर्ज करें

- सबमिट पर क्लिक करें

ISC (कक्षा XII) के लिए

- कक्षा XII का रिजल्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें

- इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें

सबमिट पर क्लिक करें

30 Apr 2025, 06:57:49 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: बोर्ड ने पिछले साल नहीं लिए थे कंपार्टमेंट एग्जाम

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: CISCE ने पिछले साल घोषणा की थी कि 2024 से कंपार्टमेंट परीक्षाएं बंद कर दी गई हैं। हालांकि जो स्टूडेंट्स परीक्षा के उसी वर्ष अपने अंक/ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं।

30 Apr 2025, 06:36:24 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: बोर्ड ने रोकी टॉपर्स के ऐलान की परंपरा

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: पिछले साल से सीआईएससीई बोर्ड छात्रों के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटिशन न हो, इसके चलते आईसीएसई, आईएससी टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं करता है। 2024 से इस परंपरा को रोक दिया गया था।

30 Apr 2025, 06:34:39 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: बीते वर्ष कितने हुए थे फेल

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: पिछले साल 12वीं में 52,765 लड़के और 147,136 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 1,303 लड़के और 510 लड़कियां फेल हो गई थीं। 12वीं में फेल हुए छात्रों की कुल संख्या 1,813 थी। वहीं ICSE 10वीं में 1,30,506 लड़के और 1,13,111 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 894 लड़के और 395 लड़कियां फेल हुए थे। 10वीं में फेल हुए कुल छात्रों की संख्या 1,289 थी।

30 Apr 2025, 06:32:07 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: पिछले वर्ष कैसा रहा था आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: बीते वर्ष 6 मई को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं रिजल्ट 6 मई को आया था। 12वीं में 98.19% छात्रों ने सफलता हासिल की थी, वहीं कक्षा 10वीं में 99.47% छात्र सफल हुए थे। ICSE 10वीं, ISC 12वी में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। जहां 10वीं में 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के सफल हुए थे, वहीं 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़कों ने परीक्षा पास की थी।

30 Apr 2025, 06:28:50 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: कब हुई थी ICSE 10वीं और ISC 12वीं परीक्षा

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: आईसीएसई 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं आईएससी 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस साल ICSE 10वीं में 2 लाख 53 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था जबकि ISC 12वीं के लिए 1 लाख छात्रों ने।

30 Apr 2025, 06:25:31 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: आईएससी आईसीएसई रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live:छात्र इन वेबसाइट पर अपना आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट देख सकेंगे

- results.cisce.org

- cisce.org

30 Apr 2025, 05:57:29 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: स्कूल ऐसे देख सकेंगे 10वीं 12वीं के नतीजे

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: करीब 5 घंटे बाद आईसीएसई आईएससी के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। स्कूल CISCE के पोर्टल cisce.org, results.cisce.org पर प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए कक्षा 10वीं- 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

30 Apr 2025, 05:54:13 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: इस तरह चेक कर पाएंगे आईएससी, आईसीएसई रिजल्ट

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: आईएससी, आईसीएसई रिजल्ट व स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - CISCE.org पर चेक किए जा सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को इंटेक्स नंबर, यूनिक आईडी और कैप्चा कोड भरने की जरूरत होगी। छात्रों को अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखना होगा जहां उनका रोल नंबर और जन्मतिथि होगी।

30 Apr 2025, 05:55:04 AM IST

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: क्या है पासिंग मार्क्स नियम

CISCE ICSE ISC Result 2025 Live: आईसीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आईएससी कक्षा 12वीं के छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

PreviousNext
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, HBSE 10th Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|
होमफोटोशॉर्ट वीडियोस्टॉक मार्केटलॉगिनमेरे रिवॉर्ड