
ISC Board Exams 2026: ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की कल से होगी शुरुआत, 1.5 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
ISC Board Exams 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) कल, 12 फरवरी 2026 से आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। इस साल देशभर से लगभग 1.5 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।
ISC Board Exams 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) कल, 12 फरवरी 2026 से आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। इस साल देशभर से लगभग 1.5 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा का आगाज साइकोलॉजी के पेपर के साथ होगा और यह सिलसिला 6 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
बोर्ड ने परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना हर परीक्षार्थी के लिए अनिवार्य है। आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 50 विषयों के लिए आयोजित की जाती हैं, जबकि आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में 75 विषय शामिल होते हैं। यह व्यापक स्तर पर होने वाली देश की सबसे बड़ी स्कूली परीक्षाओं में से एक है।
आईएससी (ISC) साइकोलॉजी परीक्षा पैटर्न 2026
साल 2026 की आईएससी साइकोलॉजी की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इन अंकों को दो मुख्य भागों में बांटा गया है:
थ्योरी परीक्षा: यह लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी।
प्रोजेक्ट कार्य : इसके लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा का समय और शिफ्ट
ज्यादातर थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन दोपहर की शिफ्ट में किया जाएगा।
परीक्षा शुरू होने का समय: दोपहर 2:00 बजे।
रीडिंग टाइम: छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले (दोपहर 1:45 बजे) पेपर दिया जाएगा। इस दौरान लिखने की अनुमति नहीं होगी।
कुल समय: पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
रिपोर्टिंग टाइम: छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
एडमिट कार्ड: सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट
बोर्ड ने साफ किया है कि बिना ओरिजनल एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्राप्ति: छात्र अपने संबंधित स्कूल से हस्ताक्षरित एडमिट कार्ड प्राप्त करें।
वेरिफिकेशन: एडमिट कार्ड मिलने के बाद अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर और विषयों की जांच कर लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें।
अन्य पहचान पत्र: सुरक्षा के तौर पर स्कूल आईडी कार्ड या सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड भी साथ रखना बेहतर होगा।
क्या ले जाएं और क्या नहीं?
परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड ने 'क्या ले जाएं' और 'क्या न ले जाएं' की सूची जारी की है:
अनुमति है: ओरिजनल एडमिट कार्ड, पारदर्शी पेन पाउच, नीला या काला बॉलपॉइंट पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर और पारदर्शी पानी की बोतल।
प्रतिबंधित: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, कोई भी लिखित सामग्री या चिट, और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को परीक्षा हॉल के अँदर ले जाना पूरी तरह से वर्जित हैं।
आगामी प्रमुख विषयों की तारीखें
12 फरवरी को साइकोलॉजी के बाद अगला महत्वपूर्ण पेपर 13 फरवरी को अंग्रेजी का होगा। इसके बाद साइंस, वाणिज्य और कला संकाय के मुख्य विषयों जैसे केमिस्ट्री, गणित, अकाउंट्स और अर्थशास्त्र की परीक्षाएं फरवरी और मार्च महीने में आयोजित की जाएंगी।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



