IRS Priya Meena: IIT की पढ़ाई, हाथ आई 5 सरकारी नौकरी; फिर छठें अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर बनीं अफसर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रिया मीणा ने अपने एक वीडियो में बताया कि यूपीएससी में लगातार असफल होने के बाद वे काफी निराश हो गई थीं। उन्होंने सोचा कि यदि यूपीएससी में चयन नहीं हुआ तो आगे क्या करेंगी?

irs priya meena success story iit 5 government jobs upsc sixth attempt
प्रेरणादायक है आईआरएस अधिकारी प्रिया मीणा की कहानी

अगर आप यूपीएससी, पीसीएस जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और लगातार इसमें असफलता का सामना कर रहे हैं, तो आपको प्रिया मीणा की कहानी जरूर जान लेनी चाहिए। वो एक आईआरएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और कई प्रयासों में मिली असफलता के बावजूद हार नहीं मानी और आखिरकार उन्होंने UPSC को शानदार तरीके से क्रैक किया और IRS (इनकम टैक्स) सर्विस में जगह बना ली। यूपीएससी की तैयारी से पहले उनके पास अच्छी कॉर्पोरेट की जॉब थी। क्योंकि आईआईटी से उन्होंने पढ़ाई की थी। लेकिन सब कुछ छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उनको यह सफलता अचानक नहीं मिली, बल्कि 5 बार यूपीएससी में फेल होने के बाद मिली। चलिए जानते हैं कि कौन हैं प्रिया मीणा और उन्होंने कैसे छठवें अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैक किया।

कौन हैं प्रिया मीणा

प्रिया मीणा मूल रूप से राजस्‍थान की रहने वाली हैं। इनके प‍िता गंगा सहाय मीणा द‍िल्‍ली पुल‍िस एसआई हैं।उनकी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद प्रिया मीणा ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एक कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम किया। नौकरी के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

2019 से 2024 के बीच यूपीएससी की तैयारी

उन्होंने साल 2019 से लेकर 2024 तक हर साल यूपीएससी सीएसई दी। इन छह प्रयासों के दौरान वे तीन बार प्रारंभिक परीक्षा भी क्लियर नहीं कर सकीं, जबकि दो बार साक्षात्कार तक पहुंचकर अंतिम चयन से चूक गईं। लेकिन प्रिया ने हार नहीं मानी।

प्लान बी के तहत अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी

प्रिया मीणा ने अपने एक वीडियो में बताया कि यूपीएससी में लगातार असफल होने के बाद वे काफी निराश हो गई थीं। उन्होंने सोचा कि यदि यूपीएससी में चयन नहीं हुआ तो आगे क्या करेंगी? फिर उन्होंने दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। लेकिन उन्होंने यूपीएससी की तैयारी को नहीं छोड़ा। इस दौरान उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो, एसबीआई पीओ और आईबीपीएस पीओ की परीक्षाएं पास कर लीं।

आरबीआई में किया काम

UPSC की तैयारियों के बीच प्रिया ने RBI Grade B एग्जाम भी दिया। पहले दो अटेम्प्ट में झटका लगा, रिजेक्ट हो गई। पर तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने ऐसा कमबैक किया कि रिजल्ट देखकर खुद भी मुस्कुरा उठीं। साल 2024 में प्रिया का सेलेक्शन RBI में मैनेजर पोस्ट के लिए हो गया। अप्रैल 2024 से लेकर अगस्त 2025 तक प्रिया ने आरबीआई में काम किया।

छठें प्रयास में यूपीएससी क्रैक

ऊधर, यूपीएससी में 5 प्रयासों के बाद प्रिया ने छठवें प्रयास के लिए गईं। उन्होंने UPSC 2024 की परीक्षा रैंक 833 से क्रैक की। इसके बाद उनका चयन इनकम टैक्स में IRS सर्विस के लिए हो गया है।

पति हैं आईएएस अधिकारी

प्रिया मीणा के पति विकास मरमट 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में आंध्र प्रदेश कैडर में कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। विकास ने यूपीएससी परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया 473वीं रैंक हासिल की थी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT की पढ़ाई, हाथ आई 5 सरकारी नौकरी; फिर छठें अटेम्प्ट में UPSC किया क्रैक