IPS : कौन हैं यौन उत्पीड़न के आरोपी ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी, दो बार UPSC किया क्रैक, क्या थी रैंक और मार्क्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उदय कृष्ण रेड्डी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 350वीं रैंक हासिल की थी। इससे पहले उन्होंने 2023 की यूपीएससी में 780वीं रैंक हासिल की थी।

ips uday krishna reddy
उदय कृष्ण रेड्डी

कांस्टेबल से आईपीएस बनकर कुछ समय पहले चर्चा में आए उदय कृष्ण रेड्डी एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। उन पर उन्हीं की बैच की एक महिला ट्रेनी अफसर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दोनों सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसी एकेडमी (SVPNPA) में यूपीएससी क्रैक करने के बाद आईपीएस अफसरों की ट्रेनिंग होती है। 30 साल की महिला ट्रेनी अफसर ने उदय कृष्ण रेड्डी पर अभद्र मैसेज भेजने, अपमानजनक बातें कहने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप है कि उसने महिला का प्राइवेट वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे उनके पति को भेज दिया।

कौन हैं आईपीएस उदय, दो बार क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

उदय कृष्ण रेड्डी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 350वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने मेन्स में 1750 में से 744 और इंटरव्यू में 275 में से 210 अंक मिले थे। इंटरव्यू में 210 अंक को काफी अच्छा माना जाता है। इंटरव्यू में सर्वाधिक अंक 216 रहे थे। तब एग्जाम क्रैक करने वाले 1009 उम्मीदवारों में वे 10वें नंबर पर थे। EWS वर्ग से आने के चलते उन्हें आईपीएस सर्विसेज अलॉट हुई थी।

उन्होंने 2023 की यूपीएससी सीएसई परीक्षा भी क्रैक की थी। इसमें उनकी रैंक 780 आई थी और उन्हें IRMS सर्विसेज अलॉट हुई थी। मेन्स में उनके 743 और इंटरव्यू में 182 अंक थे। आईपीएस के लिए उन्होंने 2024 में फिर से यूपीएससी दिया था।

कांस्टेबल से बने आईपीएस अफसर

उदय कृष्ण रेड्डी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के उल्लापालेम के रहने वाले हैं। उन्होंने महज साढ़े चार साल की उम्र में अपनी मां को और 15 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया। उनकी दादी दिहाड़ी मजदूर थीं। उन्होंने ही उन्हें पाला पोसा और पढ़ाया लिखाया। उदय कृष्ण रेड्डी को पढ़ाई लिखाई में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने जिला परिषद स्कूल में पढ़ाई की और अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद जवाहर भारती डिग्री कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए 12वीं स्तर पर पढ़ाई के दौरान वे एक प्राइवेट डायबिटिक क्लिनिक में 'लैब टेक्नीशियन' के तौर पर पार्ट-टाइम काम करने लगे थे। वह 2012 में पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुए। एक अफसर की फटकार के बाद उदय कृष्णा रेड्डी ने अपनी पुलिस की नौकरी छोड़ दी। उसके बाद यूपीएससी की तैयारी करने लगे। 2019, 2021 और 2022 में लगातार फेल होने के बाद आखिरकार 2023 में उदय कृष्ण ने यूपीएससी क्रैक कर लिया। हालांकि उन्हें 780वीं रैंक मिली। उन्हें IRMS सर्विसेज अलॉट हुई। पर उन्हें आईपीएस बनना था। उन्होंने फिर तैयारी की और UPSC सिविल सेवा 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 350 हासिल की। इस बार उन्हें उनकी ड्रीम जॉब आईपीएस मिल गई।

संगीन आरोप लगने के बाद की आत्महत्या की कोशिश

उदय कृष्ण रेड्डी को हैदराबाद के मोतीनगर में एक रिश्तेदार के घर पर कथित तौर पर सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह हुई, जिसके बाद उनके रिश्तेदारों ने उन्हें तुरंत एस.आर. नगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना एक महिला प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अट्टापुर पुलिस द्वारा श्री रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद सामने आयी है।

हाथ में लिखे सुइसाइड नोट में उदय कृष्ण रेड्डी IPS ने दावा किया कि वह और महिला ट्रेनी आईपीएस पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि महिला ट्रेनी आईपीएस की इस दौरान शादी हो गई। शादी के बाद भी दोनों के बीच भावनात्मक और शारीरिक संबंध बने रहे।

रेड्डी ने इंटरनेट पर एक मैसेज साझा कर दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप और चलायी जा रही मुहिम पूरी तरह झूठी है। उन्होंने कहा कि उन्हें कानूनी प्रणाली पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि न्याय होगा। पुलिस यौन उत्पीड़न के मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है। रविवार को एक महिला ट्रेनी IPS अफसर की शिकायत पर पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद, वह एकेडमी छोड़कर अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे।

FIR में गंभीर आरोप

शिकायत के अनुसार कथित उत्पीड़न जून के आखिर में शुरू हुआ। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि उदय कृष्ण रेड्डी ने बार-बार यौन रूप से अश्लील और अपमानजनक WhatsApp मैसेज भेजे, साथी ट्रेनीज़ के सामने अपमानजनक बातें कहीं, शारीरिक मारपीट की, उनकी मर्जी के बिना चुपके से एक प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे फैला दिया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आईपीएस ट्रेनी उदय कृष्ण रेड्डी की UPSC में क्या थी रैंक, कांस्टेबल से बने अफसर