IPS Vinay Tiwari : पतले दुबले पर कलेजा बाघ जैसा, अपने ही SHO को भेजा जेल, क्या थी UPSC रैंक, IES भी किया क्रैक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IPS Vinay Tiwari : बिहार के दबंग आईपीएस अफसर विनय तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने न सिर्फ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा बल्कि यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा भी पास की थी। वह मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं।

IPS Vinay Tiwari
आईपीएस अफसर विनय तिवारी

IPS Vinay Tiwari : कड़क पुलिसिंग और बाहुबलियों पर एक्शन के लिए लोकप्रिय बिहार के दबंग आईपीएस अफसर विनय तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। बिहार के गोपालगंज में एसपी विनय कुमार ने इस बार अपने ही SHO को जेल भेज दिया है। कड़ी कार्रवाई के कारण सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक बार फिर काफी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक नो-नॉनसेंस आईपीएस (No-Nonsense IPS) अधिकारी कह रहे हैं, जो कानून के सामने किसी भी नाम को बड़ा नहीं समझते। लोग कह रहे हैं कि ऐसे निडर IPS की केवल बिहार नहीं बल्कि पूरे देश को जरूरत है। अपनी पोस्टिंग के दौरान कई बड़े बाहुबलियों और प्रभावशाली राजनेताओं के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के कड़ी कानूनी कार्रवाई की है। यहां जानते हैं कौन हैं आईपीएस विनय तिवारी

कौन हैं IPS विनय तिवारी?

आईपीएस विनिय तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के रहने वाले हैं। वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर से हुई और उन्होंने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई हिंदी माध्यम से पूरी की। साल 2008 में उन्होंने आईआईटी-जेईई (IIT JEE) परीक्षा पास की और इसके बाद आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री ली। बीटेक पूरा करने के बाद उन्होंने कुछ समय कॉर्पोरेट सेक्टर में भी काम किया। काम करने के दौरान समाज के लिए कुछ करने की ठानी तो यूपीएससी की तैयारी करनी शुरू की। विनय तिवारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2014 में 193 रैंक हासिल की और आईपीएस बन गए। उन्होंने बिहार कैडर को चुना। इसी बीच उन्होंने इंडियन यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) परीक्षा 2014 में भी ऑल इंडिया 50वीं रैंक हासिल की थी।

वर्तमान में गोपालगंज जिले के पुलिस अधीक्षक हैं। इसके पहले बेगूसराय, पटना, भोजपुर सहित कई अन्य जिलों में भी काम कर चुके हैं।

क्या है ताजा मामला

बिहार के गोपालगंज में एसपी विनय कुमार की सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर थानों में चल रहे वसूली और फर्जीवाड़े के रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। बिहार के गोपालगंज जिले में जादोपुर थानेदार अनिल कुमार राम और उनके सहयोगियों ने गांजे की बरामदगी की आड़ में बेतिया से गाय खरीदने आई एक महिला और उसकी बेटी समेत निर्दोषों को करीब 36 घंटे तक गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा और 1.80 लाख रुपये की अवैध उगाही की। इस मामले में शिकायत मिलने पर एसपी साहब ने डीएसपी से निष्पक्ष जांच कराई और आरोप साबित होते ही अपने ही थानेदार, चालक, चौकीदार और बिचौलिये को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

इससे पहले भी चर्चा में रहे

यह पहली बार नहीं है कि पतले दुबले से दिखने वाले विनय तिवारी अपनी सख्त कार्रवाई के चलते चर्चा में आए हैं। इससे पहले एसपी विनय तिवारी ने बाहुबली नेता अनंत सिंह पर खुलेआम अवैध और लाइसेंसी हथियारों को लहराने के लिए एफआईआर दर्ज की थी।

साल 2020 में पटना सिटी एसपी रहते हुए वे सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए मुंबई जाने वाली बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। मुंबई पहुंचने पर बीएमसी (BMC) द्वारा उन्हें कोरोना नियमों के तहत 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया था। उस समय उनका यह बयान बहुत चर्चित हुआ था: "मुझे नहीं बल्कि जांच को क्वारंटाइन किया गया है"

जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के ठिकानों पर छापेमारी - एसपी विनय तिवारी की कड़ाई के चलते पुलिस ने एक बड़े भू-कब्जा (जमीन कब्जा) मामले में सत्तारूढ़ दल जेडीयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडे और उनके भाई सतीश पांडे से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।

समस्तीपुर में एसपी रहते हुए उन्होंने हत्या के मामले में चर्चित विधायक रामबालक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बाइक से रात में मॉडल सदर अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंच गए थे। मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और ICU, इमरजेंसी वार्ड, कैदियों के वार्ड, लेबोरेटरी, X-रे रूम और रजिस्ट्रेशन काउंटर का जायजा लिया।

अवॉर्ड

उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जांच के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक "होम मिनिस्टर्स मेडल ऑफ एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन" से सम्मानित किया जा चुका है

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IPS Vinay Tiwari : पतले दुबले पर कलेजा बाघ जैसा, अपने ही SHO को भेजा जेल