IPS Tanushree: आईपीएस तनुश्री का कश्मीर से दिल्ली ट्रांसफर, पीएम मोदी भी हैं इनकी सूझबूझ के मुरीद
IPS Tanushree Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के छक्के छुड़ाने वाली जांबाज महिला आईपीएस (IPS) अधिकारी तनुश्री का दिल्ली तबादला हो गया है। पीएम मोदी भी उनके टेक्सटाइल और टेरर वाले जवाब के कायल रहे हैं।

IPS Tanushree Pulwama SSP: देश सेवा का जज्बा जब मन में हो, तो इंसान हर मुश्किल चुनौती को पार कर जाता है। जम्मू-कश्मीर के बेहद संवेदनशील इलाकों—शोपियां और पुलवामा—में आतंकवाद विरोधी अभियानों और कानून व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभालने वाली 2017 बैच की जांबाज आईपीएस (IPS) अधिकारी तनुश्री एक बार फिर चर्चा में हैं। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर की इस तेजतर्रार अधिकारी का तबादला जम्मू-कश्मीर से देश की राजधानी दिल्ली कर दिया गया है। उनके ट्रांसफर की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनकी बहादुरी के किस्से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।
सीआरपीएफ से की शुरुआत, फिर बनीं आईपीएस
मूल रूप से बिहार की रहने वाली तनुश्री बचपन से ही पढ़ाई में काफी आगे थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के पॉपुलर मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद देश की सेवा करने के लिए उन्होंने साल 2014 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उनका सपना और बड़ा था। उन्होंने नौकरी के साथ अपनी तैयारी जारी रखी और साल 2016 की यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में 652वीं रैंक लाकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होने का अपना सपना सच कर दिखाया।
जब पीएम मोदी भी हो गए मुरीद: 'टेक्सटाइल और टेरर' का अनोखा नाता
आईपीएस तनुश्री की ट्रेनिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उनकी बातचीत की कहानी आज भी हर छात्र को प्रेरित करती है। तनुश्री के पास पुलिस सेवा में आने से पहले टेक्सटाइल डिजाइनिंग का भी थोड़ा अनुभव था। जब पीएम मोदी ने उनसे हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि "कपड़ों के डिजाइन और आतंकवादियों (टेरर) के नेटवर्क को संभालने में आपको कोई तालमेल नजर आता है?"
तब तनुश्री ने बड़ी ही समझदारी और मुस्कुराते हुए जवाब दिया था, "सर, दोनों में काफी समानताएं हैं। जिस तरह टेक्सटाइल में अलग-अलग धागों को जोड़कर एक मजबूत कपड़ा तैयार किया जाता है, ठीक उसी तरह आतंकवादियों का भी अपना एक नेटवर्क होता है। यदि हम उस नेटवर्क के एक भी कमजोर धागे को पकड़कर खींच लें, तो पूरा आतंकवादी नेटवर्क बिखर जाता है।" उनके इस हाजिरजवाबी और बुद्धिमानी भरे जवाब ने प्रधानमंत्री का दिल जीत लिया था।
कश्मीर में बहादुरी से किया काम
जम्मू-कश्मीर पुलिस में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) में एसपी, शोपियां में एसएसपी और ट्रांसफर होने तक पुलवामा में एसएसपी जैसे बेहद चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदार पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वह अपनी सूझबूझ, ईमानदारी और कड़क पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। तनुश्री की यह कहानी देश के सभी युवाओं और छात्रों को सिखाती है कि मेहनत और सही सूझबूझ से किसी भी मुश्किल चुनौती का सामना किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


