IPS Sania Seervi: IIT बॉम्बे से पढ़ाई, 3 बार UPSC क्रैक कर बनीं IPS; जानें कौन हैं सानिया सीरवी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देश के प्रतिष्ठित IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में एक नहीं, बल्कि लगातार तीन बार सफलता हासिल की। हर प्रयास में उनकी रैंक अलग रही और हर बार उन्होंने अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल किया। आइए जानते हैं सानिया सीरवी के UPSC सफर की पूरी कहानी।

IPS success story sania seervi iit bombay graduate cracked upsc three times became ips
आईपीएस सानिया सीरवी सक्सेस स्टोरी

सफलता सिर्फ एक बार परीक्षा पास करने का नाम नहीं है, बल्कि लगातार बेहतर करने और अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहने का नाम है। राजस्थान के जालौर की रहने वाली सानिया सीरवी ने इस बात को अपनी मेहनत से साबित किया है। देश के प्रतिष्ठित IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में एक नहीं, बल्कि लगातार तीन बार सफलता हासिल की। हर प्रयास में उनकी रैंक अलग रही और हर बार उन्होंने अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल किया। आइए जानते हैं सानिया सीरवी के UPSC सफर की पूरी कहानी।

कौन हैं सानिया सीरवी?

सानिया सीरवी राजस्थान के जालौर जिले से ताल्लुक रखती हैं। उनका पालन-पोषण एक साधारण परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल से पूरी की। पढ़ाई में शुरू से ही उनकी गहरी रुचि थी और स्कूल के दिनों से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया।

IIT बॉम्बे से की इंजीनियरिंग

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सानिया का चयन देश के प्रतिष्ठित IIT बॉम्बे में हुआ। उन्होंने साल 2015 में यहां केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक में दाखिला लिया। कॉलेज के दौरान उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया और इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव के लिए नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट (NRI) में इंटर्नशिप भी की। साल 2019 में बीटेक पूरा करने के बाद सानिया ने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी।

तीन बार UPSC में हासिल की सफलता

सानिया ने UPSC CSE 2023 में पहली बार सफलता हासिल की और AIR 171 रैंक प्राप्त की। इस रैंक के आधार पर उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर UPSC परीक्षा दी। 2024 की परीक्षा में उन्हें AIR 210 मिली और इस बार उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए हुआ। हालांकि, सानिया ने अपनी तैयारी जारी रखी और 2025 में एक बार फिर UPSC परीक्षा में शामिल हुईं।

7 मार्च 2026 को घोषित UPSC CSE 2025 के अंतिम परिणाम में सानिया ने AIR 450 हासिल की। इस तरह उन्होंने लगातार तीसरी बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता दर्ज की।

सक्सेस मंत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया का मानना है कि UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी में निरंतरता सबसे ज्यादा जरूरी है। सिर्फ लंबे समय तक पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही दिशा में तैयारी करना और अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनकी तीन बार UPSC क्रैक करने की कहानी बताती है कि लगातार प्रयास और सही रणनीति के दम पर सफलता का रास्ता तैयार किया जा सकता है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT बॉम्बे से पढ़ाई, 3 बार UPSC क्रैक कर बनीं IPS; जानें कौन हैं सानिया सीरवी