IPS Shailja Das: कौन हैं Gen Z लेडी सिंघम IPS शैलजा दास, 23 की उम्र में UPSC पास कर आज हैं SP

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC Success Story: नीट प्रदर्शन के दौरान ‘फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन है, बोलने दो!’ बयान से वायरल हुईं पटना की सिटी SP IPS शैलजा दास की सहरसा से UPSC क्रैक करने तक की प्रेरक कहानी जानिए।

IPS Shailja Das Success Story
IPS शैलजा दास

IPS Shailja Das Success Story: बिहार में नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पटना की सड़कों से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कानून-व्यवस्था संभाल रहीं 2022 बैच की युवा आईपीएस अधिकारी शैलजा दास पुलिसकर्मियों को संयम बरतने की सीख देती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, "फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन है। जिसको जो बोलना है, बोले। और जब तक वे हम पर बल प्रयोग नहीं करेंगे, हम उन पर बल प्रयोग नहीं करेंगे।"

उनके इस शांत, परिपक्व और लोकतांत्रिक रुख की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है और लोग उन्हें 'Gen Z लेडी सिंघम' कहकर बुला रहे हैं। आइए जानते हैं कि सहरसा की यह बेटी आखिर कौन हैं और उनका यूपीएससी (UPSC) तक का सफर कैसा रहा।

कौन हैं IPS शैलजा दास?

बिहार की यह धाकड़ आईपीएस अधिकारी मूल रूप से सहरसा जिले के कायस्थ टोला की रहने वाली हैं। 7 नवंबर 1997 को डॉ. अजय दास और अर्चना दास के घर जन्मीं शैलजा दास ‘Gen Z’ पीढ़ी में आती हैं। उनके पिता पेशे से डॉक्टर हैं और परिवार में हमेशा से ही शिक्षा को पहली प्राथमिकता दी गई।

सहरसा से दिल्ली तक: पढ़ाई में हमेशा रहीं अव्वल

शैलजा की शुरुआती स्कूली शिक्षा उनके गृह जिले सहरसा में ही हुई। उन्होंने वर्ष 2013 में सहरसा के बुधा पब्लिक स्कूल से प्रथम श्रेणी में 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आ गईं।

दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), आर. के. पुरम से उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के फेमस सेंट स्टीफेंस कॉलेज में दाखिला लिया और स्नातक की डिग्री पूरी की।

23 की उम्र में UPSC क्रैक कर हासिल की 83वीं रैंक

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद शैलजा ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2020 में अपने पहले ही प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचने में सफल रहीं। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा 2021 में उन्होंने ऑल इंडिया 83वीं रैंक हासिल की।

महज 23 साल की उम्र में यूपीएससी क्रैक कर उन्हें अपना होम कैडर (बिहार) मिला और वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हो गईं।

लालगंज थाना से पटना सिटी SP तक का प्रशासनिक सफर

बिहार कैडर में योगदान देने के बाद IPS शैलजा दास ने अपनी कार्यशैली से हर जगह अमिट छाप छोड़ी है। वे बतौर ट्रेनी IPS वैशाली जिले के लालगंज थाने की इंचार्ज रहीं और इसके बाद नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल में एसडीपीओ (SDPO-1) के पद पर तैनात रहीं। वर्तमान में वे पटना (पूर्वी) की सिटी SP के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

संयम, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने वाली IPS शैलजा दास आज देश भर के युवाओं और विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुकी हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़Gen Z लेडी सिंघम IPS शैलजा दास, 23 की उम्र में UPSC पास कर आज हैं SP