धाकड़ IPS रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई SP, UPSC में हासिल की थी 170वीं रैंक!

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

2014 बैच की UP कैडर IPS अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। रवीना त्यागी ने बी.टेक के बाद UPSC में 170वीं रैंक हासिल की थी। 

IPS Raveena Tyagi Appointed New SP of Barabanki
IPS रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई SP

देश सेवा का जज्बा, ईमानदारी और समाज के लिए कुछ अलग करने की सोच जब एक साथ मिल जाए, तो एक बेहतरीन अधिकारी का जन्म होता है। ऐसी ही एक मिसाल हैं 2014 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस (IPS) अधिकारी रवीना त्यागी। अपनी कड़क कार्यशैली, महिला सुरक्षा के लिए किए गए अनूठे प्रयासों और संवेदनशीलता के कारण वे आज पुलिस विभाग और युवाओं के बीच एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IPS अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी जिले की कमान सौंपी है। उनके बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड, त्वरित फैसलों और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें लखनऊ से सटे बेहद संवेदनशील जिले बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया है।

बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की

रवीना त्यागी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) का रहने वाला है। उनके पिता फॉरेस्ट सर्विस में एक अधिकारी थे, जिससे उन्हें बचपन से ही प्रशासनिक सेवाओं, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा विरासत में मिली। उन्होंने नोएडा के एक प्रतिष्ठित संस्थान से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक (B.Tech) की डिग्री हासिल की।

UPSC परीक्षा में शानदार सफलता

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद रवीना त्यागी ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) की तैयारी शुरू की और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वर्ष 2014 में All India Rank 170 हासिल की। इस कठिन परीक्षा के इंटरव्यू राउंड में उन्होंने 182 अंक हासिल किए और कुल 825 अंकों के साथ आईपीएस सेवा के लिए चुनी गईं। आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली तैनाती मुरादाबाद में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के रूप में हुई।

पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण भूमिकाएं और अनूठी पहल

अपने करियर में रवीना त्यागी ने SP साउथ, CBCID, DCP साउथ, DCP हेडक्वार्टर्स और कानपुर में DCP ट्रैफिक जैसे कई बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। जब वे 2018 में कानपुर में SP साउथ थीं, तब उन्होंने स्कूली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनोखी पहल शुरू की। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के बाहर शिकायत बॉक्स लगवाए, ताकि लड़कियां अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना नाम उजागर किए दर्ज करा सकें। इन शिकायतों का पुलिस द्वारा तुरंत समाधान किया जाता था। इसके अलावा, उन्होंने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस महकमे के हेल्पलाइन नंबर भी बांटे।

सम्मान और मानवीय पहलू

रवीना त्यागी अपनी कड़क कार्यशैली के साथ-साथ अपने मानवीय पहलू के लिए भी पहचानी जाती हैं। वे दीपावली जैसे त्योहारों पर वृद्धाश्रमों में जाकर बुजुर्गों के साथ समय बिताती हैं। उनकी उत्कृष्ट और निष्ठावान सेवाओं के लिए पुलिस विभाग द्वारा उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। रवीना त्यागी की यह सफलता की कहानी साबित करती है कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IPS रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान, UPSC में थी 170वीं रैंक!