IPS Prahlad Meena: रेलवे में पटरियां मरम्मत की, रोज 8 घंटे की पढ़ाई, अब प्रह्लाद मीणा बने IPS अफसर

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC Success Story: रेलवे में पटरियों की मरम्मत का काम करने वाले प्रह्लाद मीणा ने बिना कोचिंग 8 घंटे की नौकरी के साथ पढ़ाई कर UPSC परीक्षा पास की और साल 2017 में IPS अफसर बनने का सपना पूरा किया।

IPS Prahlad Meena
IPS प्रह्लाद मीणा

IPS Prahlad Meena Success Story: सफलता किसी की मोहताज नहीं होती, बस मन में दृढ़ संकल्प और मेहनत करने की इच्छा होनी चाहिए। इस बात को सच साबित कर दिखाया है राजस्थान के दौसा जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे प्रह्लाद मीणा ने। एक समय रेलवे में गैंगमैन के रूप में पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक सम्मानित अधिकारी हैं। उनकी यह कहानी देश के लाखों उन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो संसाधनों की कमी या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

अभावों से भरा बचपन और पढ़ाई का जज्बा

प्रह्लाद मीणा का बचपन बेहद गरीबी और अभावों में बीता। उनके परिवार के पास केवल दो बीघा जमीन थी, जिससे जीवन यापन करना काफी कठिन था। बचपन में ही वे जानवर चराने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखते थे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी शिक्षा का महत्व कम नहीं होने दिया और परिस्थितियों के सामने घुटने टेकने के बजाय उन्हें अपनी ताकत बनाया।

गैंगमैन की पहली नौकरी से शुरुआत

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने शुरुआत में रेलवे में गैंगमैन (ग्रुप डी) की नौकरी चुनी, जहां उनका काम रेल पटरियों की देखभाल और मरम्मत करना था। ओडिशा के भुवनेश्वर में रेलवे में ड्यूटी करते हुए भी उनके मन में हमेशा कुछ बड़ा हासिल करने का जुनून था। उन्होंने इस नौकरी को मजबूरी न मानकर आगे बढ़ने की सीढ़ी बनाया। बाद में वे दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर भी कार्यरत रहे।

8 घंटे की ड्यूटी के साथ बिना कोचिंग की तैयारी

जब प्रह्लाद ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी (UPSC) परीक्षा देने का फैसला किया, तब उनके पास न तो महंगे संसाधन थे और न ही किसी कोचिंग का सहारा। उन्होंने 8 से 9 घंटे की नौकरी के साथ समय का बेहतरीन टाइम मैनेजमेंट किया। वे रोजाना सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करते थे, ऑफिस के लंच ब्रेक में पढ़ते थे और मेट्रो में सफर के दौरान अखबार पढ़कर करंट अफेयर्स की तैयारी करते थे।

3 असफलताएं भी नहीं डिगा सकीं हौसला

प्रह्लाद मीणा को वर्ष 2013 और 2014 में यूपीएससी की मुख्य परीक्षा देने का अवसर प्राप्त हुआ। हालांकि, वर्ष 2015 की प्रारंभिक परीक्षा में उन्हें सफलता हासिल नहीं हो सकी। संघर्ष के इस रास्ते में प्रह्लाद को लगातार तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा और लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। लेकिन उन्होंने हार मानने की बजाय अपनी कमियों को दूर किया। उन्होंने निबंध लेखन और अपने वैकल्पिक विषय 'हिंदी साहित्य' को मजबूत बनाया। अपनी असफलताओं को उन्होंने सबसे बड़ा शिक्षक माना और दुगनी मेहनत से फिर खड़े हुए।

2017 में पूरा हुआ IPS बनने का सपना

प्रह्लाद मीणा की कड़ी मेहनत, धैर्य और निरंतरता का परिणाम साल 2017 में मिला, जब उन्होंने यूपीएससी परीक्षा रैंक 951 के साथ पास कर IPS बनने का अपना सपना पूरा कर लिया। सबसे खास बात यह रही कि जिस ओडिशा राज्य में वे कभी रेलवे गैंगमैन की नौकरी करते थे, IPS बनने के बाद उन्हें उसी ओडिशा कैडर में सेवा देने का अवसर मिला।

छात्रों को संदेश देते हुए IPS प्रह्लाद मीणा कहते हैं कि बहुत सारी किताबें पढ़ने की जगह सीमित किताबों का बार-बार रिवीजन करना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास को कभी खोने नहीं देना चाहिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रेलवे में पटरियां मरम्मत करने वाला लड़का बना IPS, बिना कोचिंग पाई सफलता