IPS Monika Shukla : कौन हैं IPS मोनिका शुक्ला, चलती बस के आगे बनीं चट्टान, बिना UPSC कैसे बनीं ACP

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPS Monika Shukla Success story: भोपाल में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस मोनिका शुक्ला एक चलती बस के सामने सीना तान कर खड़ी हो गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

IPS Monika Shukla
चलती बस के आगे सीना तान खड़ी हुईं IPS मोनिका शुक्ला

IPS Monika Shukla : लेडी सिंघम के नाम से मशहूर भोपाल की एसीपी मोनिका शुक्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह प्रदर्शन कर रहे किसानों से घिरी एक बस के सामने चट्टान की तरह खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो में वह चलती बस को अपने दोनों हाथों से रोकती देखी जा सकती है। यह घटना उस समय की है, जब किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे और रास्ते में खड़ी बस को हटाने का प्रयास कर रहे थे। आंदोलन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी स्कूल बस को धक्का दे रहे थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग 57 की उम्र में उनके साहस, जज्बे और बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।

कौन हैं आईपीएस मोनिका शुक्ला

ऐसे समय में जब ज्यादातर सरकारी अफसर अपने रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे होते हैं और कंफर्ट जोन में रहते बचे कुचे साल निकालना पसंद करते हैं, आईपीएस मोनिका शुक्ला ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और काम के प्रति समर्पण की शानदार मिसाल दी है। भोपाल में लेडी सिंघम के नाम से लोकप्रिय मोनिका शुक्ला की कहानी युवाओं खासतौर पर महिलाओं के लिए काफी प्रेरणादायी है। पुलिस विभाग में उन्हें उनकी हिम्मत, तेज फैसले लेने की क्षमता व कार्रवाई और कठिन परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला करने के लिए जाना जाता है। आईपीएस सेवा में मोनिका शुक्ला की एंट्री यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा से होने वाली सीधी भर्ती से नहीं हुई। मूल रूप से नर्मदापुरम की रहने वाली मोनिका शुक्ला का पुलिस सेवा में एक लंबा और शानदार अनुभव रहा। साल 1994 में मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मोनिका शुक्ला को बाद में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली थी। उनके पति शशिकांत शुक्ला भी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

पहले भी उपद्रवियों से भिड़ चुकी हैं मोनिका शुक्ला

एसीपी मोनिका शुक्ला के साहस के वाकये पहले भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं। इससे पहले भी कई संवेदनशील और हिंसक हालात में अपनी बहादुरी का परिचय दे चुकी हैं। करीब एक दशक पहले भोपाल के काजी कैंप इलाके में एक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए थे। घटना से नाराज भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया और इलाके में जमकर उत्पात मचाया। उस समय मोनिका शुक्ला बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस जीप लेकर अकेले ही उग्र भीड़ के बीच पहुंच गईं। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की और कानून-व्यवस्था बहाल कराई।

कई जिलों में एसपी के तौर पर दे चुकी हैं सेवाएं

अपने कार्यकाल के दौरान वह विदिशा समेत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वह भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में कानून-व्यवस्था की कमान संभाल रही हैं। वर्ष 1994 में करीब 25 साल की उम्र में मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) जॉइन की थी। वर्ष 2009 में पदोन्नत (Promote) होकर वह IPS बनीं।

मोनिका ने एमएससी किया है। वर्ष 2006-07 में उन्होंने भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) के रूप में जिम्मेदारी संभाली। आईपीएस में प्रमोशन के बाद वह रायसेन, शाजापुर और विदिशा जिलों में एसपी रहीं। डीआईजी के रूप मे मोनिका शुक्ला ने भोपाल रेंज (ग्रामीण), सीहोर, राजगढ़ और विदिशा जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2023 में उन्हें रतलाम रेंज का डीआईजी (DIG) नियुक्त किया गया। 2025 में भोपाल में एसीपी बनीं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कौन हैं IPS मोनिका शुक्ला, चलती बस के आगे बनीं चट्टान, बिना UPSC कैसे बनीं ACP