पिता कुलपति, मां प्रिसिंपल, बेटा छठवें अटेंप्ट में बना IPS; अब मिली ये नई जिम्मेदारी

लाइव हिन्दुस्तान
share

मनस्वी शर्मा ने 2015 में थॉपर यूनिवर्सिटी पटियाला से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। मनस्वी शर्मा ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2019 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 28वीं रैंक हासिल की थी।

IPS Manasvi Sharma Success Story Son of Vice Chancellor Principal Mother Cleared UPSC in Sixth Attempt
आईपीएस मनस्वी शर्मा की सक्सेस स्टोरी

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है। इस परीक्षा में हर किसी को पहले या दूसरे प्रयास में नहीं म‍िलती है। कई उम्मीदवारों को 5 से 6 प्रयास लग जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी मनस्वी शर्मा की। उन्होंने अपने आखिरी और छठे प्रयास में सफलता हासिल की है। इस वक्त वो सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। इस लिस्ट में 2023 बैच के मनस्वी शर्मा का नाम भी शामिल है। उन्हें उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वो रीवा जिले के त्योंथर के SDOP पद पर कार्यरत थे। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

कौन हैं आईपीएस मनस्वी शर्मा

आईपीएस मनस्वी शर्मा का जन्म 16 जुलाई 1993 को हुआ है। वो मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले के सेक्टर-9 के निवासी हैं। हालांकि परिवार में उनके पढ़ाई था। मनस्वी शर्मा के पिता प्रो. राधेश्याम शर्मा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। वहीं उनकी मां डॉ. रेखा शर्मा राजकीय कन्या विद्यालय, तरावड़ी में संस्था प्रधान के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई

पढ़ाई की बात करें, तो मनस्वी शर्मा ने 2015 में थॉपर यूनिवर्सिटी पटियाला से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। मनस्वी शर्मा ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2019 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 28वीं रैंक हासिल की थी। लेकिन यूपीएससी की राह मनस्वी के लिए आसान नहीं थी।

5 बार फेल, 6वीं दफा में हासिल की 101 रैंक

उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में अपने सभी छह प्रयास किए। साल 2017 से 2022 तक उन्होंने हार बार प्रारंभिक परीक्षा पास की और मुख्य परीक्षा में भी शामिल हुए, लेकिन सफलता उन्हें छठे और अंतिम प्रयास में मिली। उन्होंने अपनी असफलताओं से सीखा कि कभी हार नहीं माननी चाहिए और खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। आखिरकार,उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर 101वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ और उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया।

इतने घंटे करते थे पढ़ाई

मनस्वी ने दिल्ली में अपने परिवार से दूर परीक्षा की तैयारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि, प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई कर यूपीएससी की परीक्षा में 101वां स्थान प्राप्त किया। मनस्वी ने बताया कि पहले पढ़ाई में मेहनत कर अच्छे विद्यार्थी बने तो अब अच्छा ऑफिसर बनकर सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि माता पिता पढ़े लिखे होने से काफी फायदा मिला है। घर में शिक्षा का माहौल मिलने से आगे बढ़ने की लग्न होती रही।

पत्नी हैं आईएएस अधिकारी

आईपीएस मनस्वी शर्मा की वाइफ पत्नी आईएएस अधिकारी दृष्टि जायसवाल हैं और उनकी शादी साल 2025 में हुई थी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पिता कुलपति, मां प्रिसिंपल, बेटा 6वें अटेंप्ट में बना IPS; अब मिली नई जिम्मेदारी