IIT दिल्ली से पढ़ाई, ISRO में रिसर्च, पहले HPSC में किया टॉप; फिर दूसरे अटेंप्ट में बनीं IPS

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपीएससी क्रैक करने से पहले जया शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी किया है। वहीं आईआईटी दिल्ली से एमएससी की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने एक निजी कंपनी में अच्छे पद पर जॉब की।

ips jaya sharma success story iit delhi isro hpsc topper upsc crack 2nd attempt with Rank 248
कौन हैं जेन जी आईपीएस जया शर्मा

कहते हैं कि अगर इंसान के अंदर कुछ हासिल करने का जज्बा और जुनून हो तो और वह ईमानदारी से मेहनत करे, तो कोई भी लक्ष्य उसके लिए छोटा साबित होता है। वो हर अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। ऐसी ही एक कहानी हरियाणा की बेटी जया शर्मा की। जिन्होंने कम उम्र में बड़े-बड़े कारनामे किए हैं। फिलहाल, 2024 बैच की वो एक जेन-जी आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने दूसरे अटेंप्ट में ही यूपीएससी क्रैक किया था। इसके पहले उन्होंने पहले ही प्रयास में हरियाणा लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में 8वीं रैंक लाकर टॉप किया था और डीएसपी पद हासिल की थी। चलिए आज हम आपको आईपीएस अधिकारी जया शर्मा से मिलवाते हैं।

कौन हैं जया शर्मा

जया शर्मा का जन्म 3 अप्रैल 1997 को हरियाणा के बड़वा गांव में हुआ। उनके पिता प्रमोद शर्मा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में DFSC रहे हैं, जबकि उनकी मां नीतू शर्मा एक गृहणी हैं। जया बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं और खूब मेहनत भी की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी किया है। वहीं आईआईटी दिल्ली से एमएससी की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने एक निजी कंपनी में अच्छे पद पर जॉब की। लेकिन उन्होंने जल्द ही जॉब छोड़ दी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुट गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने इसरो के एक रिसर्च प्रोजेक्ट पर भी काम किया। लेकिन सब छोड़कर वो तैयारी में जुट गई।

पहले एचपीएससी में 8वीं रैंक

दिलचस्प बात ये है कि जया ने सिविल सेवा की तैयारी के लिए कोई भी कोचिंग नहीं ली, बल्कि खुद से ही तैयारी की। अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में राज्य सिविल सेवा परीक्षा क्लियर कर ली, वह भी 8वीं रैंक के साथ। इसके साथ-साथ वो लोक संघ सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज का भी एग्जाम दे रही थीं।

दूसरे प्रयास में बनीं आईपीएस

जया शर्मा के लिए यूपीएससी की राह थोड़ा कठिन था। वो पहले प्रयास में वो असफल रहीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद दूसरे प्रयास में आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लगाई और सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया 248वीं रैंक हासिल की। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा कैडर आवंटित हुआ और वे साल 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं। जब उनका यूपीएससी का परिणाम आया, तब वे हरियाणा में अंडर-ट्रेनी डीएसपी के पद पर तैनात थीं।

प्रेरणादायी है कहानी

जया शर्मा की सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो शुरुआती असफलताओं से हार मान लेते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दोबारा प्रयास नहीं करते। इतने कम उम्र में पहले दिल्ली विश्वविद्यालय, फिर आईआईटी दिल्ली, इसके बाद इसरो जाना और आखिर में डीएसपी से आईपीएस बनाना अपने आप में एक मिसाल है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT दिल्ली से पढ़ाई, ISRO में रिसर्च, पहले HPSC टॉप; फिर दूसरे अटेंप्ट बनीं IPS