4 जोड़े सलवार कमीज लेकर दिल्ली आई, बर्तन धोए, यूपी के किसान की बेटी बनीं IPS

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

14 साल की उम्र में पिता को खो दिया। मां ने पाला। पढ़ाई में मेहनत की। डीयू के बाद विदेश गई। वहां खर्च चलाने के लिए बर्तन धोए, बाथरूम साफ किए। फिर देश वापसी की और UPSC क्रैक कर IPS बनीं। कहानी इल्मा अफरोज की।

IPS Ilma Afroz
आईपीएस इल्मा अफरोज

IPS Ilma Afroz UPSC Success Story : जिंदगी में सफल वही लोग होते हैं जो संघर्ष और मुश्किलों को अपनी ताकत बना लते हैं। यूपी की बेटी आईपीएस अफसर इल्मा अफरोज उन शख्सियतों में शामिल हैं जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को जिंदा रखा और मेहनत के दम पर देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा अच्छी रैंक के साथ पास की। मुरादाबाद जिले के छोटे से गांव कुंदरकी की रहने वाली इल्मा तब महज 14 साल की थी जब उनके पिता का देहांत हो गया था। वह किसान थे। उनकी अम्मी ने उनकी और उनके छोटे भाई की परवरिश खुद की। पिता के जाने के बाद ऐसा लगा जैसे घर से छत हट गई हो। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में 217वीं रैंक हासिल की। वह हिमाचल प्रदेश कैडर की 2018 बैच की आईपीएस अफसर हैं।

यूपी के एक छोटे से गांव की बेटी इल्मा की सफलता की कहानी देश की लाखों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों को प्रेरित कर रही हैं। कड़े संघर्ष से पहले गांव कुंदरकी से दिल्ली, फिर लंदन, न्यूयॉर्क जाना और फिर देश सेवा के लिए भारत वापसी, इल्मा ने हर बार बेटियों के सामने शानदार नजीर दी।

शादी का दबाव बनाया गया, मोमबत्ती में पढ़ी

पिता के निधान के बाद रिश्तेदारों और समाज ने उनकी मां पर इल्मा की शादी करने का दबाव बनाया। घर चलाने की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई थी। उन्हें अक्सर सुनना पड़ता था की, 'लौंडिया को इतना सर पे मत बिठाओ। यह तो जाने की चीज है, दूसरे के घर की हो जाएगी। इन पर पैसा खर्च न करो। लल्ली तो पराया धन है।' लेकिन उनकी मां ने डटकर इन तानों का सामना किया और बच्चों की पढ़ाई जारी रखवाई। पैसों की काफी तंगी थी। जहां दूसरे बच्चे कोचिंग और अच्छी सुविधाओं में पढ़ते थे, वहीं इल्मा मोमबत्ती की रोशनी में घंटों मेहनत करती थीं।

सेंट स्टीफन से पढ़ाई, 4 जोड़े सलवार-कमीज लेकर आई

इल्मा 8वीं तक बिलारी में पढ़ी। फिर 9वीं से मुरादाबाद शहर के स्कूल में पढ़ी। इल्मा को दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज में दाखिला मिल गया। उन्होंने बीए फिलॉस्फी ऑनर्स कोर्स में एडमिशन लिया। एक इंटरव्यू में वह कहती हैं, 'मैं जब दिल्ली आई थी कॉलेज में पढ़ने के लिए तो मेरे बक्से में सिर्फ 4 जोड़े सलवार-कमीज थे। मेरे घर के पास के पप्पू चाचा ने सील दिए थे। यहां कॉलेज में देखा तो यहां के बच्चे तो बड़े बड़े बड़े ब्रॉन्ड के पकड़े पहन रहे हैं।'

डीयू में पहले डिबेट शौकिया तौर पर करती थी। फिर बाद में इससे 500-1000 रुपये भी जीतने लगी। कभी कभी 5000 का जो लिफाफा मिलता था उससे खर्चा चल जाया करता था। शौक और खर्चा दोनों मकसद पूरे हो जाते थे।

डीयू से ऑक्सफोर्ड और फिर न्यूयॉर्क

स्नातक करने के बाद उन्हें स्कॉलरशिप मिली और वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गईं। इसके बाद उन्होंने फ्रांस और अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी काम किया। लेकिन विदेश में काम के कई बड़े अवसर होने के बावजूद वे भारत लौट आईं। एक इंटरव्यू में वह कहती हैं, 'मैं खुद से पूछती थी कि क्या मेरी ऑक्सफोर्ड की शिक्षा सिर्फ किसी विदेशी सपने के पीछे भागने में ही खर्च हो जाएगी? मेरी शिक्षा और अनुभवों का लाभ मेरे देश को मिलना चाहिए।'

बर्तन तक धोए

इंग्लैंड में खर्चा चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब किए। बर्तन धोए। पढ़ाने का भी काम किया। उन्होंने हर जायज काम किए। मेहनत से कभी जी नहीं चुराया।

जब भी इल्मा छुट्टियों में अपने घर लौटती थीं, तो वह देखती थीं कि लोगों की आंखों में खुशी की चमक आ जाती थी। उन्हें लगता था- हमारी बेटी हमारा दर्द दूर कर देगी। रिश्तेदार और जान-पहचान के लोग छोटी-छोटी मदद के लिए भी उनके पास आने लगे थे। जैसे राशन कार्ड बनवाना, कोई फॉर्म भरना या किसी को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाना। इल्मा कहती हैं, “मैं हमेशा से जानती थी कि मेरी खुशी भारत में अपने घर, अम्मी और अपने आसपास के लोगों के साथ ही है।” यही वह समय था, जब उन्हें एहसास हुआ कि सिविल सेवा में जाना लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए काम करने का सबसे बड़ा अवसर हो सकता है। इसके बाद वह भारत लौट आईं।

यूपीएससी में 217वीं रैंक

भारत लौटकर उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने साल 2017 में सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपने सपने को सच कर दिखाया।

एक छोटे गांव से निकलकर IPS बनने तक का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों के सामने कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। आज इल्मा अफरोज देश की उन बेटियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने संघर्ष से सफलता तक अपनी अलग पहचान बनाई।

भाई ने दिया साथ

उनका आईपीएस अधिकारी बनने का सफर आसान नहीं था। मुश्किलें थीं, संघर्ष था, और कई ऐसे पल भी आए जब शायद उन्हें खुद पर उतना भरोसा नहीं था, लेकिन उनके भाई हमेशा उनके साथ खड़े रहे। उनके भाई ने दहेज के लिए पैसे जोड़ने के बजाय अपनी बहन की उच्च शिक्षा पर पैसे खर्च किए।

एक छोटे गांव से निकलकर IPS बनने तक का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों के सामने कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। आज इल्मा अफरोज देश की उन बेटियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने संघर्ष से सफलता तक अपनी अलग पहचान बनाई।

जून में नूरपुर की एसपी बनीं, इससे पहले खनन माफियाओं की कमर तोड़ी

जून 2026 में उन्होंने नूरपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तौर पर कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र में अपने एक्शन को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एसपी के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने अवैध खनन और नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया था, जिसके चलते वह काफी चर्चा में रहीं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़4 जोड़े सलवार कमीज लेकर दिल्ली आई, बर्तन धोए, यूपी के किसान की बेटी बनीं IPS