PCS अफसर से IPS बनने वाली भावना पांडे कौन हैं? बनीं धमतरी जिले की नई SP

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भावना पांडे 2000 बैच की राज्य पुलिस सेवा (PCS) अधिकारी हैं। उस समय मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक ही राज्य थे। राज्य विभाजन के बाद उनकी पहली नियुक्ति रायपुर में सिटी एसपी (CSP) के रूप में हुई।

ips bhavna pandey success story pcs to ips dhamtari sp chhattisgarh

आमतौर पर आईपीएस अधिकारी बनने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है। हालांकि, धमतरी की नई पुलिस अधीक्षक (SP) भावना पांडे का सफर इससे थोड़ा अलग रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राज्य पुलिस सेवा (PCS) अधिकारी के रूप में की थी और उत्कृष्ट सेवा के आधार पर बाद में प्रमोशन के जरिए IPS कैडर में शामिल हुईं। इन दिनों वे चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए उन्हें धमतरी जिले का नया एसपी नियुक्त किया है। सख्त कार्यशैली, मजबूत कानून-व्यवस्था और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग के लिए पहचान रखने वाली भावना पांडे के बारे में आइए जानते हैं।

2000 बैच की PCS अधिकारी

भावना पांडे 2000 बैच की राज्य पुलिस सेवा (PCS) अधिकारी हैं। उस समय मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक ही राज्य थे। राज्य विभाजन के बाद उनकी पहली नियुक्ति रायपुर में सिटी एसपी (CSP) के रूप में हुई। इसके बाद उनका तबादला दंतेवाड़ा किया गया, जहां उन्होंने करीब तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।

सुरक्षा व्यवस्था मेंअहम भूमिका

दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित जिले में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने राजनांदगांव और रायपुर जैसे जिलों में भी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। अपने प्रभावी नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग के कारण उन्होंने पुलिस विभाग में अलग पहचान बनाई। उनकी कार्यशैली की प्रदेश स्तर पर भी लगातार सराहना होती रही है।

2025 में मिला IPS कैडर में प्रमोशन

बेहतरीन सेवा रिकॉर्ड और कार्यों के आधार पर UPSC की 2024 की प्रमोशन सूची के तहत 27 अगस्त 2025 को भावना पांडे को PCS से IPS कैडर में पदोन्नत किया गया। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे पुलिस मुख्यालय में AIG (स्पेशल ब्रांच) के पद पर भी कार्यरत रहीं, जहां उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत करने और सुरक्षा संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा अभियानों के संचालन और इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

पुलिस सेवा पदक से सम्मानित

उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए साल 2023 में उन्हें आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'पुलिस सेवा पदक' से भी सम्मानित किया गया। अब धमतरी जिले की नई एसपी के रूप में उनकी नियुक्ति को पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

भावना पांडे की चुनौतियां

बता दें कि भावना पांडे ने धमतरी जिले की 21वीं पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले एसपी सूरज सिंह परिहार इस पदभार को संभाल रहे थे। धमतरी जिले की कमान संभालने के बाद भावना पांडे के सामने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर रोक और सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।