UPSC Success Story: यूपीएससी के लिए ठुकराई 35 लाख की नौकरी, पहले प्रयास में 184वीं रैंक लाकर IPS बने अर्चित चांडक
IPS Success Story: नागपुर के रहने वाले आईआईटी दिल्ली के छात्र अर्चित चांडक ने ₹35 लाख सालाना की शानदार नौकरी ठुकरा दी। उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया।

IPS Archit Chandak UPSC Success Story: देश के सबसे बड़े इंस्टीट्यूट, आईआईटी (IIT) से पढ़ाई पूरी करने के बाद हर युवा का सपना होता है कि उसे किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों-करोड़ों रुपये का सैलरी पैकेज मिले। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए पैसों की चमक से कहीं अधिक मायने देश की सेवा होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही जाबांज युवा की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 35 लाख रुपये की बड़े सैलरी पैकेज के जॉब ऑफर को ठुकरा दिया। हम बात कर रहे हैं नागपुर के रहने वाले आईपीएस (IPS) अधिकारी अर्चित चांडक की, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी (UPSC) को क्रैक कर दिया था।
नागपुर से IIT दिल्ली तक का सफर
अर्चित चांडक बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार थे। नागपुर के भोंसले मिलिट्री स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) को पास किया। इसके बाद उन्हें देश के टॉप इंस्टीट्यूट, आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला। साल 2012 से 2016 के बीच अपनी बी.टेक (B.Tech) की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता का लोहा मनवा दिया था।
जब सामने आया 35 लाख रुपये का बड़ा जॉब ऑफर
कॉलेज के आखिरी साल में जब प्लेसमेंट का दौर शुरू हुआ, तो एक नामी कंपनी ने अर्चित की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें सालाना 35 लाख रुपये का बंपर सैलरी पैकेज ऑफर किया। किसी भी आम छात्र के लिए यह जीवन को ऐशो-आराम से भरने का एक सुनहरा मौका था। लेकिन अर्चित के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। अपनी इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने महसूस किया था कि कॉरपोरेट सेक्टर की फाइलों और कोडिंग के बजाय वे जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुलझाना चाहते हैं। इसलिए, उन्होंने बिना किसी झिझक के उस बड़े नौकरी के ऑफर को मना कर दिया और पूरा ध्यान सिविल सेवा UPSC की तैयारी पर लगा दिया।
पहले ही प्रयास में पाई 184वीं रैंक और बने IPS
कॉलेज से पास आउट होने के बाद अर्चित पूरी लगन और एक सटीक रणनीति के साथ यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। वे अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद अनुशासित थे। उनकी यह अटूट लगन साल 2018 में रंग लाई, जब उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2018) को न सिर्फ पास किया, बल्कि पूरे देश में 184वीं रैंक (AIR 184) हासिल की। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर आवंटित किया गया।
IAS सौम्या शर्मा से की शादी
प्रशिक्षण और ड्यूटी के दौरान अर्चित चांडक की मुलाकात अपनी ही बैच की आईएएस (IAS) अधिकारी सौम्या शर्मा से हुई, जिन्होंने खुद यूपीएससी में AIR 9वीं रैंक हासिल की थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। वर्तमान में अर्चित नागपुर में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात हैं और शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
अर्चित की यह प्रेरक कहानी देश भर के उन लाखों छात्रों को यह सिखाती है कि यदि आपके इरादे मजबूत हों और आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह ईमानदार हों, तो आप अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


