IPS Anushtha Kalia: पहले ही अटेंम्प्ट में UPSC क्रैक, 24 साल में बनीं IPS; अब जयपुर में करेंगी क्राइम कंट्रोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अनुष्ठा कालिया अपने पहले ही पोस्टिंग में काफी सुर्खियों में रही थी। बता दें कि पिछले माह जून में तब चर्चा में आईं जब उन्होंने बीकानेर में स्थानीय नेताओं को सबक सिखाया।

पहले ही अटेंम्प्ट में UPSC क्रैक, 24 साल में बनीं IPS; अब जयपुर में करेंगी क्राइम कंट्रोल

इस वक्त आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया का नाम सुर्खियों में हैं। क्योंकि हाल ही राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के 18 अफसरों की तबादला सूची में इनका नाम भी शामिल है। ऐसे में वो अब राजधानी जयपुर में क्राइम कंट्रोल करती नजर आएंगी।आईपीएस अनुष्ठा कालिया को सहायक पुलिस अधीक्षक, बीकानेर सदर से पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय जयपुर के पद पर लगाया गया है। हालांकि अनुष्ठा की जर्नी काफी प्रेरणादायक रही है। लोग उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जानते हैं। चलिए आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

कौन हैं आईपीएस अनुष्ठा कालिया

आईपीएस अनुष्ठा कालिया का जन्म 18 नवंबर 1997 को दिल्ली के द्वारका में हुआ था। उनके पिता का नाम पुष्पेंद्र कालिया और माता का नाम बेला देवी है। उनके पिता प्राइवेट नौकरी से रिटायर हो चुके हैं, जबकि माता मिनिस्ट्री ऑफ लॉ (कानून मंत्रालय) में सेवारत हैं। यूपीएससी क्रैक करने में बहुत से लोगों को सालों लग जाते हैं, लेकिन अनुष्ठा कालिया के साथ ऐसा नहीं था। उन्होंने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफलता हासिल कर ली और उन्हें ऑल इंडिया लेवल पर 143वीं रैंक भी प्राप्त हुई। इस तरह वो महज 24 की उम्र में आईपीएस बन कर इतिहास रच दिया। अनुष्ठा कालिया काफी पढ़ी-लिखी है। उनके पास बीटेक की डिग्री है।

दूसरी पोस्टिंग

यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद अनुष्ठा कालिया को एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर आवंटित हुआ था। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने अंडमान-निकोबार में सेवा देकर की। बैचमेट आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ से विवाह के बाद, 3 सितंबर 2025 को उनका कैडर एजीएमयूटी से बदलकर राजस्थान कर दिया गया। राजस्थान कैडर मिलने के बाद 22 अक्टूबर 2025 को उन्हें बीकानेर सदर में एएसपी के रूप में पहली तैनाती मिली। अब जयपुर में उनकी दूसरी पोस्टिंग होगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रोबेशनर के लिए आईपीएस एसोसिएशन का प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' पुरस्कार भी अपने नाम किया।

पहली ही पोस्टिंग में दिखा था लेडी सिंघम का अवतार

अनुष्ठा कालिया अपने पहले ही पोस्टिंग में काफी सुर्खियों में रही थी। बता दें कि पिछले माह जून में तब चर्चा में आईं जब उन्होंने बीकानेर में स्थानीय नेताओं को सबक सिखाया। नेताओं और प्रदर्शनकारियों के साथ तीखी नोकझोंक का इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ थाष राजस्थान में अपनी पहली ही फील्ड पोस्टिंग में उन्होंने जिस निडरता का परिचय दिया, उसकी हर तरफ तारीफ हुई।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, बीकानेर में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज लोगों ने स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीकानेर सदर की एएसपी आईपीएस अनुष्ठा कालिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जैसे ही प्रदर्शनकारियों की नजर महिला पुलिस अधिकारी पर पड़ी, उन्होंने और जोरदार तरीके से नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच, प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्‍थानीय नेता भगवान सिंह के साथ आईपीएस अनुष्ठा कालिया की सीधी भिड़ंत हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हुआ। भारी दबाव और नारेबाजी के बीच भी पूरी निडरता के साथ डटी नजर आ रही हैं। वीडियो में कानून-व्यवस्था संभालते हुए उनकी स्‍थानीय नेताओं और प्रदर्शनकारियों के साथ तीखी नोंक-झोंक होती दिखाई दे रही है।

पति भी हैं आईपीएस

बता दें कि आईपीएस अनुष्ठा कालिया के पति आईपीएस विशाल जांगिड़ मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैंष इन्होंने यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 173वीं रैंक हासिल की थी। विशाल जांगिड़ भी पत्नी आईपीएस अनुष्ठा कालिया के साथ बीकानेर में 10वीं बटालियन, आरएसी (RAC) के पद पर तैनात थे। अब यहां से उनका तबादला प्रतापगढ़ एसपी के पद पर किया गया है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।