फिर चर्चा में लेडी सिंघम आईपीएस अंशिका वर्मा, जन्माष्टमी पर डांस वायरल, यूपीएससी में क्या थी रैंक, पति भी हैं IPS अफसर
यूपी कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये डांस उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर किया था।

यूपी कैडर की धाकड़ आईपीएस अफसर अंशिका वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की लेडी सिंघम और राजस्थान की बहू इस बार जन्माष्टमी समारोह में रासलीला के दौरान अपने डांस के चलते सुर्खियों में हैं। जय श्री राधे की गूंजी के बीच गोपी बनकर डांस करती अंशिका वर्मा ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। भक्तिमय माहौल में उनके नाचने का अंदाज सबको खूब भा रहा है। दरअसल बरेली पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रासलीला का आयोजन किया गया था। अंशिका वर्मा बरेली साउथ की एसपी हैं। कार्यक्रम में एसएसपी अनुराग आर्य समेत तमाम सीनियर पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए थे।
पति का भी आया कमेंट
इस कार्यक्रम में आईपीएस अंशिका वर्मा नीली साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने राधा-कृष्ण बने कलाकारों पर पुष्प वर्षा की और अन्य महिलाओं के साथ डांस भी किया। डांस के वीडियो पर बिजनौर पुलिस अधीक्षक आईपीएस केके बिश्नोई ने कमेंट में लिखा-लैवेंडर, भूटान और यह बेला।
अंशिका वर्मा कौन हैं?
अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश कैडर की 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 3 जनवरी 1996 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने नोएडा के एक कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी को के दम पर दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा 2021 में कैक की। उनकी 136वीं रैंक आई थी। उन्होंने यूपीएससी मेन्स में 796 अंक, इंटरव्यू में 176 अंक हासिल किए थे। कुल स्कोर 972 रहा था। अंडर ट्रेनी के तौर पर उन्हें आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में एसएचओ के रूप में पहली पोस्टिंग हुई। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर में एएसपी का पदभार संभाला। 17 सितंबर 2024 को उनका ट्रांसफर बरेली में हुआ। फिलहाल अंशिका वर्मा बरेली में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं। उनकी जिम्मेदारी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पुलिस प्रशासन को संभालना है।
इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर्स
सोशल मीडिया पर अंशिका वर्मा बेहद एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 70 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं, एक्स पर करीब 5 हजार हैं।
पति भी आईपीएस
अंशिका वर्मा की शादी आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई से हुई है। केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल बिजनौर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) है। बीते माह तक वह संभल के एसपी थे। केके बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना के रहने वाले हैं। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब है।
बिश्नोई परिवार को इसलिए खास माना जाता है क्योंकि परिवार के कई सदस्य सरकारी सेवा से जुड़े हुए हैं। केके बिश्नोई के बड़े भाई भजनलाल बिश्नोई 2013 बैच के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी हैं। उनकी सबसे बड़ी बहन रामकोरी जोधपुर में पटवारी के पद पर काम करती हैं। दूसरी बहन सरस्वती दिल्ली में नर्सिंग अधिकारी हैं। तीसरी बहन इंदु बाला स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि सबसे छोटी बहन मंजू बाला आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं।
इसी वर्ष मार्च में हुई थी शादी
केके विश्नोई और अंशिका वर्मा इसी वर्ष मार्च माह में जोधपुर में पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। यह शादी सोशल मीडिया और यूपी की ब्यूरोक्रेसी ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रही थी। दोनों अधिकारी अपने अलग कार्यशैली और इम्प्रेसिव पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं।


