IPS Anna Sinha: इकोनॉमिक्स में पीएचडी, फिर पहले अटेंप्ट में UPSC क्रैक कर बनीं IPS; पति हैं IAS

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएस अधिकारी अन्ना सिन्हा की कहानी अलग है। इन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया था। इनका एजुकेशन बैकग्राउंड काफी तगड़ा है। आज इनकी गिनती कड़क आईपीएस अधिकारियों में होती है। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में बात आईपीएस अन्ना सिन्हा की।

ips anna sinha success story economics phd upsc first attempt ips ias husband
आईपीएस अन्ना सिन्हा सक्सेस स्टोरी

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे क्रैक करके आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी प्रतिष्ठित सरकारी सेवाओं में अधिकारी बनने का मौक मिलता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, पहले प्रीलिम्स, फिर मेंन्स यानी मुख्य परीक्षा और आखिरी चरण इंटरव्यू होता है। हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। इसके लिए लोगों को काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। यहां तक लोग रातों की नींद भी कुर्बान कर देते हैं। लेकिन आईपीएस अधिकारी अन्ना सिन्हा की कहानी अलग है। इन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया था। इनका एजुकेशन बैकग्राउंड काफी तगड़ा है। आज इनकी गिनती कड़क आईपीएस अधिकारियों में होती है। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में बात आईपीएस अन्ना सिन्हा की।

कौन हैं आईपीएस अन्ना सिन्हा

IPS अधिकारी अन्ना सिन्हा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1995 को हुआ। वह एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी मां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में प्रोफेसर हैं। वो भी खुद काफी पढ़ी लिखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्ना लता सिन्हा ने अपनी स्कूली पढ़ाई स्प्रिंगडेल्स स्कूल, धौला कुआं से पूरी की। 12वीं कक्षा में उन्होंने गणित के साथ ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम चुनी थी। उन्हें संगीत में भी रुचि है। उन्होंने तमिल संगम से भरतनाट्यम का ट्रेनिंग भी ली।

पढ़ाई-लिखाई

अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अन्ना सिन्हा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से इकोनॉमी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने यूजीसी नेट जेआरएफ भी क्वालिफाई किया और इसी विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र से PhD में दाखिला लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना सिन्हा ने नीति आयोग, विदेश व्यापार महानिदेशालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया है।

पीएचडी के साथ-साथ UPSC की तैयारी

बताते चलें कि पीएचडी की पढ़ाई के साथ ही अन्ना सिन्हा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने यूपीएससी मुख्य परीक्षा में अर्थशास्त्र को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना। उन्होंने यूपीएससी की जमकर तैयारी की। यही नतीजा रहा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएस परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक 112 हासिल की। इसके बाद उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग पूरी की। फिलहाल, वो अप्रैल 2026 से जम्‍मू पुलिस मुख्‍यालय पर एसपी पद पर तैनात हैं।

आईएएस हैं पति

अन्ना सिन्हा शादीशुदा हैंष उनकी शादी IAS अधिकारी विधु शेखर से हुई है। उनके पति ने IIT इलाहाबाद से B.Tech की पढ़ाई पूरी की है। इतना ही नहीं आईपीएसअन्ना सिन्हा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 66 हजार फॉलोअर्स हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NET-JRF के बाद पीएचडी, फिर पहले अटेंप्ट में UPSC क्रैक कर बनीं IPS; पति हैं IAS