डीयू से पढ़ाई, PhD के साथ यूपीएससी की तैयारी, पहले ही अटेंप्ट में बनीं IPS, मिलिए रामबन जिले की नई SSP से

लाइव हिन्दुस्तान
share

IPS अधिकारी अन्ना सिन्हा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1995 को हुआ। वह एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रोफेसर हैं।

ips Anna sinha success story du phd upsc first attempt ips ramban Jammu kashmir new ssp
आईपीएस अन्ना सिन्हा को मिली नई जिम्मेदारी

अक्टूबर 2026 को हुए पुलिस प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें रामबन जिले का नया SSP नियुक्त किया गया। इससे पहले वो जम्‍मू पुलिस मुख्‍यालय पर एसपी पद पर तैनात थी। इन सक्सेस स्टोरी भी कमाल की है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद पीएचडी में दाखिला लिया और साथ ही साथ यूपीएससी की तैयारी की। जहां यूपीएससी की तैयारी में उम्मीदवारों को सालों साल मेहनत करना पड़ता है, मगर कमाल की बात है कि अपनी मेहनत की दम पर अन्ना सिन्हा ने अपने पहले ही अटेंप्ट में कामयाबी हासिल कर ली। चलिए आज हम आपको इनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

मिलिए आईपीएस अफसर अन्ना सिन्हा से

IPS अधिकारी अन्ना सिन्हा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1995 को हुआ। वह एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी मां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अध्यापन कार्य से जुड़ी हुई हैं। वो भी खुद काफी पढ़ी लिखी हैं। अन्ना सिन्हा ने अपनी स्कूली पढ़ाई स्प्रिंगडेल्स स्कूल, धौला कुआं से पूरी की। 12वीं कक्षा में उन्होंने गणित के साथ ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम चुनी थी। उन्हें संगीत में भी रुचि है। उन्होंने तमिल संगम से भरतनाट्यम का ट्रेनिंग भी ली।

हायर एजुकेशन

12वीं के बाद अन्ना सिन्हा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से इकोनॉमी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने यूजीसी नेट भी क्वालिफाई किया और इसी विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र से PhD में दाखिला लिया। अन्ना सिन्हा ने नीति आयोग, विदेश व्यापार महानिदेशालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया है।

पहले अटेंप्ट में 112वीं रैंक के साथ बनीं आईपीएस

बताते चलें कि पीएचडी की पढ़ाई के साथ ही अन्ना सिन्हा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने यूपीएससी मुख्य परीक्षा में अर्थशास्त्र को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना। उन्होंने यूपीएससी की जमकर तैयारी की। यही नतीजा रहा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में 2021 की यूपीएससी परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक 112 हासिल की। इसके बाद उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग पूरी की।

शादीशुदा हैं आईपीएस अन्ना सिन्हा

अन्ना सिन्हा शादीशुदा हैं। उनकी शादी IAS अधिकारी विधु शेखर से हुई है। उनके पति ने IIT इलाहाबाद से B.Tech की पढ़ाई पूरी की है। इतना ही नहीं आईपीएसअन्ना सिन्हा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 66 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डीयू से पढ़ाई, PhD के साथ यूपीएससी की तैयारी, पहले ही अटेंप्ट में बनीं IPS