कभी गणित में थीं कमजोर, दो बार यूपीएससी में मिली नाकामी, फिर ऐसे IPS बनीं अंकिता शर्मा

लाइव हिन्दुस्तान
share

पांचवीं में गणित में केवल 5 नंबर लाने वाली छत्तीसगढ़ की अंकिता शर्मा ने हार नहीं मानी। अपनी लगन से तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर वे 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं।

ips ankita sharma upsc success story Chhattisgarh how to became IPS full details
आईपीएस अंकिता शर्मा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा की कहानी उन सभी माता-पिता और बच्चों के लिए आईना है जो छोटी उम्र के रिजल्ट को ही किस्मत का फैसला मान लेते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में अखिल भारतीय रैंक 203 हासिल करने वाली अंकिता 2018 बैच की अफसर हैं और फिलहाल राजनांदगांव में तैनात हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत में अंकिता ने बताया कि उनके असली हीरो उनके पिता हैं। उन्होंने हर मुश्किल घड़ी में बेटी का हाथ थामे रखा। अंकिता तीन बहनें हैं और पिता कारोबारी हैं। बेटियों पर भरोसा करने वाला ऐसा घर हर किसी को नसीब नहीं होता। अंकिता कहती हैं कि अफसर बनने का सपना उन्होंने बचपन से ही देखा था। बचपन से लेकर आईपीएस बनने तक अंकिता ने कौन कौन से पड़ाव पार किए, आइए जानते हैं।

गणित से थी अंकिता की दुश्मनी

अंकिता की स्कूली पढ़ाई दुर्ग में हुई। इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन उन्होंने भिलाई से किया। अपने शुरुआती स्कूली दिनों को याद करते हुए वे खुद को औसत छात्रा बताती हैं। गणित से उनकी बिल्कुल नहीं बनती थी। पांचवीं में 50 में से 5 नंबर आए तो सप्लीमेंट्री देनी पड़ी। पर कक्षा 9 में कहानी पलटी। उन्होंने कॉमर्स चुना और पूरे मन से पढ़ाई शुरू की। इसके बाद क्लास में उनका पहला स्थान बरकरार रहा। आईसीएसई बोर्ड से जुड़े दुर्ग के सेंट जेवियर्स स्कूल से उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की।

यूपीएससी का ख्याल कैसे आया

बारहवीं के बाद जब दोस्त दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे थे अंकिता का मन सिविल सेवा की तरफ खिंच रहा था। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यह इरादा पक्का हो गया। पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने घर पर रहकर तैयारी शुरू कर दी। कुछ वक्त बाद वे दिल्ली चली गईं और करीब छह-सात महीने वहां रहीं। लेकिन बड़े शहर में रहना, खाना और रोजमर्रा के इंतजाम संभालना, इसी में उनका काफी समय निकल जाता था और तैयारी पर असर पड़ रहा था। उन्होंने बिना झिझक वापस घर लौटने का फैसला किया और वहीं से दोबारा जुट गईं।

आईपीएस को रखा पहली पसंद

पहले प्रयास में अंकिता ने आईपीएस को पहली पसंद और आईएएस को दूसरी पसंद रखा था। प्रारंभिक परीक्षा निकल गई और मेन्स भी दिया, मगर अंतिम सूची में नाम नहीं आया। दूसरा प्रयास और भी निराश करने वाला रहा, क्योंकि इस बार वे प्रीलिम्स में ही अटक गईं। हार मान लेना आसान था पर अंकिता ने तीसरी बार फिर कोशिश की। इस बार नतीजा उनके हक में रहा और उन्हें ऑल इंडिया रैंक 203 मिली। दिलचस्प बात यह है कि तब तक उनकी पसंद बदल चुकी थी। अब आईएएस पहली पसंद थी और आईपीएस दूसरी। सेवा आवंटन में उन्हें आईपीएस मिला।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कभी गणित में थीं कमजोर, दो बार UPSC में मिली नाकामी, फिर ऐसे IPS बनीं अंकिता