बड़ा भाई IPS तो छोटा भाई IAS, एक जिले का डीएम तो दूसरा पुलिस में सिंघम; दो डॉक्टर भाइयों की कहानी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IPS Ajay Pal Sharma and IAS Amit Pal Sharma: पंजाब के दो भाइयों डॉ. अजय पाल शर्मा (IPS) और डॉ. अमित पाल शर्मा (IAS) ने एमबीबीएस के बाद UPSC चुनकर इतिहास रचा। बड़ा भाई सिंघम तो छोटा भाई कौशांबी के डीएम के रूप में सेवारत हैं। 

IPS Ajay Pal Sharma and IAS Amit Pal Sharma
IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्मा

Success Story: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में इन दिनों दो सगे भाइयों की जोड़ी की हर तरफ चर्चा हो रही है। यह कहानी है उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित 2011 बैच के IPS अधिकारी डॉ. अजय पाल शर्मा और उनके छोटे भाई 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा की। वर्तमान में आईएएस अमित पाल शर्मा कौशांबी जिले के जिलाधिकारी (DM) के रूप में तैनात हैं, वहीं उनके बड़े भाई आईपीएस अजय पाल शर्मा प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (DIG) का पद संभाल रहे हैं। प्रयागराज और कौशांबी दोनों जिले एक-दूसरे से बिल्कुल सटे हुए हैं, जिसके कारण इस टॉप अधिकारी भाई-जोड़ी की एक ही क्षेत्र में मौजूदगी खासी सुर्खियां बटोर रही है।

लुधियाना से शुरू हुआ सफलता का सफर

दोनों भाई मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और उनका जन्म लुधियाना शहर के विकास नगर में हुआ था। उनके पिता अमरजीत शर्मा एक सरकारी स्कूल में पंजाबी भाषा के लेक्चरर रहे हैं, जो बच्चों को फ्री गाइडेंस देने और अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उनकी मां प्रेम शर्मा ने पूरे परिवार को संभालकर दोनों बच्चों को बेहतरीन परवरिश की।

दोनों भाइयों की शुरुआती पढ़ाई लुधियाना में ही हुई। इसके बाद दोनों ने मेडिकल क्षेत्र को चुना। बड़े भाई अजय पाल शर्मा ने डेंटल सर्जरी की पढ़ाई पूरी की, जबकि छोटे भाई अमित पाल शर्मा ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। डॉक्टर बनने के बाद भी दोनों भाइयों का मन देश और समाज सेवा के लिए प्रशासनिक सेवाओं की तरफ गया।

बड़े भाई डॉ. अजय पाल शर्मा (IPS): एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और सिंघम

2011 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. अजय पाल शर्मा को पुलिस महकमे में डॉक्टर कॉप के नाम से जाना जाता है। अपनी सख्त पुलिसिंग, शानदार फिटनेस और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के कारण उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पहचान मिली है।

शामली, जौनपुर, नोएडा और रामपुर जैसे जिलों में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद गैंग के खिलाफ कार्रवाई में भी उनकी अहम भूमिका रही।

छोटे भाई डॉ. अमित पाल शर्मा (IAS): कौशांबी के डीएम

2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा प्रशासनिक सेवाओं में एक कुशल अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। वे कौशांबी जिले के डीएम पद पर तैनात होने से पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के उपाध्यक्ष, मेरठ के नगर आयुक्त, सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और गाजियाबाद के एसडीएम सदर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

महाकुंभ 2025 की तैयारियों के दौरान उन्होंने प्रयागराज में विकास कार्यों की गति बढ़ाई और प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

छात्रों के लिए सीख

पंजाब के एक साधारण शिक्षक परिवार से निकलकर पहले डॉक्टर बनना और फिर आईएएस-आईपीएस अधिकारी बनना यह साबित करता है कि लगन, सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी सपने को हासिल किया जा सकता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बड़ा भाई IPS तो छोटा भाई IAS, एक जिले का DM तो दूसरा पुलिस में सिंघम