मां आंगनवाड़ी वर्कर, पहले में इंटरव्यू तक पहुंचे, दूसरे में प्रीलिम्स में फेल; फिर बेटा 574वीं रैंक लाकर बना IPS

लाइव हिन्दुस्तान
share

अफजल अली बिहार के छोटे से गांव हुसैनी के रहने वाले हैं। यहीं उनकी परवरिश हुई। अफजल का जन्म 29 जनवरी 2000 को हुआ। ऐसे में उनकी गिनती जेन जी आईपीएस अधिकारियों में होती है।

ips afzal ali success story mother anganwadi worker upsc 574 rank 3rd attempt
आईपीएस अफजल अली सक्सेस स्टोरी

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा का सफर आसान नहीं होता है। किसी को जल्दी सफलता मिल जाती है, तो किसी को लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद मिलता है। हालांकि कई मैदान छोड़कर भाग जाते हैं, लेकिन असफलता के बाद भी कोशिश जारी रखने वाले ही अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। बिहार के मोतिहारी के रहने वाले अफजल अली की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनकी मां आंगनवाड़ी वर्कर हैं और पिता स्कूल में हेडमास्टर। अफजल को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कई बार असफलाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में 574वीं रैंक हासिल कर IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। ऐसे में इनकी कहानी कई युवाओं को प्रेरित करती हैं। हाल में उनकी शादी हुई है। पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं। आईपीएस अफसर ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तब से ये चर्चा में हैं। चलिए आज हम आपको सक्सेस स्टोरी में अफजल की कहानी बताते हैं।

कौन हैं आईपीएस अफजल अली

अफजल अली बिहार के छोटे से गांव हुसैनी के रहने वाले हैं। यहीं उनकी परवरिश हुई। अफजल का जन्म 29 जनवरी 2000 को हुआ। ऐसे में उनकी गिनती जेन जी आईपीएस अधिकारियों में होती है। अफजल के पिता का नाम अजमद अली है, जो एक स्कूल में हेडमास्टर हैं, जबकि मां शहनाज आंगनवाड़ी वर्कर के रूप में कार्यरत हैं। अफजल अली ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई केसरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी हुसैनी गांव में की। उनकी पढ़ाई सैनिक स्कूल से हुई। इसके बाद साल 2021 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की।

सेना में जाना चाहते थे अफजल

ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने एनडीए और बीएसएफ कमांडेंट परीक्षा भी दी। हालांकि, एनडीए में मेडिकल क्लियर नहीं कर पाए और बीएसएफ जॉइन नहीं किया। इसके बाद वो पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। हालांकि अफजल के लिए यूपीएससी की राह आसान नहीं थी।

कैसे की तैयारी

बता दें कि अफजल ने यूपीएससी की तैयारी वाराणसी में रहकर की। पहली बार में जब उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम दिया, तो वो इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे। लेकिन अंतिम चयन के लिए वो पास नहीं हो पाए। पहली ही दफा में इंटरव्यू तक पहुंचना उम्मीदवार को आत्मविश्वास तो जरूर देता है। इसी आत्मविश्वास के साथ वो दूसरी दफा यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा में बैठे। लेकिन इस बार वो प्रीलिम्स क्वालिफाई नहीं कर पाएं। इसके बाद वह दिल्ली आ गए और यहां कोचिंग करते हुए तीसरी बार परीक्षा दी। एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्होंने 18-18 घंटे की पढ़ाई की। आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई।

574 रैंक लाकर बने आईपीएस

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 574वीं रैंक हासिल की और पश्चिम बंगाल कैडर में आईपीएस अधिकारी बने। उन्होंने 26 अगस्त 2024 को भारतीय पुलिस सेवा जॉइन की थी। आईपीएस अफजल अली वर्तमान में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पोस्‍टेड हैं।

खेलों में है काफी दिलचस्पी

अफजल की खेलों में काफी दिलचस्पी है। वो एक मैराथन रनर हैं। साथ ही फुटबॉल, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस में उनकी खासा दिलचस्पी है। इस बता का जिक्र उन्होंने अपने इंस्टा बायो में किया है। फिलहाल, उन्होंने हाल ही में डाक्टर फातिमा संग निकाह किया है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़मां आंगनवाड़ी वर्कर, पहले में इंटरव्यू तक पहुंचे; फिर तीसरे अटेंप्ट में बने IPS