IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 470 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट सहित 470 नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। 

IOCL Recruitment 2026
IOCL इंडियन ऑयल भर्ती 2026

IOCL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) एक शानदार अवसर लेकर आई है। इंडियन ऑयल ने नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों जैसे—जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल अटेंडेंट और अन्य तकनीकी पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 470 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 तय की गई है।

किन-किन पदों पर निकली वैकेंसी

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन): केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारकों के लिए।

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इंस्ट्रूमेंटेशन): संबंधित तकनीकी शाखाओं में 3-वर्षीय डिप्लोमा पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए।

जूनियर टेक्निकल अटेंडेंट: आईटीआई (ITI) और मैट्रिक पास युवाओं के लिए।

शैक्षणिक योग्यता और अनिवार्य शर्तें

इंजीनियरिंग पद: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 50% अंकों और आरक्षित वर्गों के लिए 45% के साथ 3-वर्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

अनुभव की आवश्यकता: कुछ स्पेशल पदों के लिए संबंधित इंडस्ट्री या रिफाइनरी में 1 वर्ष का न्यूनतम कार्य अनुभव मांगा गया है, जबकि अन्य पदों पर फ्रेशर्स भी पात्र हैं।

आयु सीमा और वर्गवार छूट

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी:

ओबीसी (NCL): 3 वर्ष की छूट।

एससी/एसटी: 5 वर्ष की छूट।

दिव्यांग अभ्यर्थी (PwBD): 10 वर्ष तक की छूट।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन तीन प्रमुख चरणों के आधार पर किया जाएगा:

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) / लिखित परीक्षा: इसमें संबंधित इंजीनियरिंग विषय, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

स्किल/प्रोफिशिएंसी/फिजिकल टेस्ट (SPPT): लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की एबिलिटी को चेक करने के लिए यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: अंतिम चरण में अभ्यर्थियों के ओरिजनल डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार IOCL के आधिकारिक पोर्टल iocl.com पर जाएं। होमपेज पर 'Careers' सेक्शन में 'Refineries Division' के तहत दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें। अपनी जानकारी दर्ज करके आवेदन करें, शैक्षणिक डॉक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट संभालकर रखें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म भर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इंडियन ऑयल में 470 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया