Hindi Newsकरियर न्यूज़IOCL Engineer Recruitment 2025 short notification out at iocl.com know details jobs
IOCL Engineer Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में ग्रैजुएट इंजीनियर की होगी भर्ती, 1 सितंबर से करें अप्लाई

IOCL Engineer Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में ग्रैजुएट इंजीनियर की होगी भर्ती, 1 सितंबर से करें अप्लाई

संक्षेप: IOCL Engineer Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से इंजीनियर पदों पर भर्ती 2025 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए इंडियन ऑयल ने ग्रैजुएट इंजीनियरों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Tue, 26 Aug 2025 03:55 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IOCL Engineer Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से इंजीनियर पदों पर भर्ती 2025 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए इंडियन ऑयल ने ग्रैजुएट इंजीनियरों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रकिया 1 सितंबर 2025 (संभावित) से शुरू की जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 (संभावित) तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा। भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त से केमिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन डिसिप्लिन में योग्यता होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

सैलरी-

उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी के रूप में 50,000 - 1,60,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।