
IOCL Apprentice Recruitment 2025: 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएटअप्रेंटिस पदों पर फौरन करें अप्लाई, 537 पदों पर होगी भर्ती
IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए 537 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही बंद हो जाएगी, इसलिए जल्दी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई करें।
IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही बंद हो जाएगी, इसलिए जल्दी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई करें। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 537 ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
कहां कितने पदों पर वैकेंसी निकली है-
1.ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस- 156 पद
2. वेस्टर्न रीजन पाइपलाइंस- 152 पद
3. नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइंस- 97 पद
4. साउदर्न रीजन पाइपलाइंस- 47 पद
5. साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस- 85 पद
कुल पद- 537 पद
योग्यता-
1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
2. उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त 2025 को आधारित मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
3. उच्च व्यावसायिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार जैसे कि बी.ई./बी.टेक., एमबीए या समकक्ष या एमसीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए, एलएलबी या ऐसी कोई समकक्ष योग्यता या उच्च योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार तथा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण में शामिल होने से पहले या उससे पहले इसे पूरा करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।
चयनित उम्मीदवारों की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।
भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।
5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।





