
IOCL Apprentice Recruitment 2025: IOCL ने 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट के लिए 509 अप्रेंटिस पदों पर निकाली नौकरी
IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 509 पदों पर ट्रेड, ग्रैजुएट एवं टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 509 पदों पर ट्रेड, ग्रैजुएट एवं टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 10 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता-
1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
2. उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधारित मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
3. उच्च व्यावसायिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार जैसे कि बी.ई./बी.टेक., एमबीए या समकक्ष या एमसीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए, एलएलबी या ऐसी कोई समकक्ष योग्यता या उच्च योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार तथा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण में शामिल होने से पहले या उससे पहले इसे पूरा करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।
5. चयनित उम्मीदवारों की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।
IOCL Apprentice Recruitment 2025 Notification Link
चयन प्रक्रिया: बिना लिखित परीक्षा
आईओसीएल की इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में उम्मीदवारों को एक बड़ी राहत मिली है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (जैसे आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।
भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।
5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।





