बिहार के विश्वविद्यालयों में अब इंटर्नशिप अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री, क्या हैं नियम

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बिहार में लोकभवन ने विश्वविद्यालयों को इंटर्नशिप को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। बिना इसे पूरी किए डिग्री नहीं मिलेगी। इंटर्नशिप के लिए चार क्रेडिट छात्रों को मिलेंगे। 30 जुलाई तक इसे पूरा कर लेना है।

College Admission

बिहार के विश्वविद्यालयों में बिना इंटर्नशिप किये छात्रों को स्नातक की डिग्री नहीं मिलेगी। लोकभवन ने इसका निर्देश बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों को भेजा है। स्नातक चौथे सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य है। इंटर्नशिप में छात्र शामिल हो रहे हैं या नहीं, इसकी पूरी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इंटर्नशिप में छात्र कितने बजे पहुंचे और कितने बजे निकले, इसका रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इसक रिकार्ड के आधार पर उनके इंटर्नशिप का मूल्यांकन होगा। छात्रों के आने जाने का रिकार्ड सुपरवाइजर बनायेंगे।

हर महीने पांच घंटे करनी होगी इंटर्नशिप

स्नातक के छात्रों को हर दिन पांच घंटे इंटर्नशिप करनी होगी। लोकभवन ने 120 घंटे की इंटर्नशिप करने का निर्देश जारी किया है। इंटर्नशिप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होगी। सरकारी संस्थान में ऑनलाइन इंटर्नशिप होगी और निजी संस्थान में ऑफलाइन करना होगा। इंटर्नशिप के लिए पहले राशि तय की गई थी, लेकिन लोकभवन ने छात्रों से फीस लेने पर रोक लगा दी। पहले इंटर्नशिप के लिए विवि की तरफ से 17 एजेंसियां तय की गई थीं, लेकिन अब कॉलेज ही इंटर्नशिप कराएंगे।

इंटर्नशिप के लिए सभी कॉलेजों में बनाये जाएंगे सुपरवाइजर

इंटर्नशिप के लिए सभी कॉलेजों में सुपरवाइजर बनाये जाएंगे। सुपरवाइजर छात्रों की इंटर्नशिप पर नजर रखेंगे। इंटर्नशिप के बाद फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। इंटर्नशिप के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रमाणपत्र के लिए फार्मेट भी तैयार कर लिया गया है। इंटर्नशिप के बाद छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस मूल्यांकन में छात्रों का पास होना अनिवार्य है। 70 नंबर का सैद्धांतिक मूल्यांकन और 30 नंबर का व्यावहारिक मूल्यांकन कराया जाएगा। इसका भी प्राचार्यों को निर्देश भेजा गया है।

बीआरएबीयू में एक जुलाई से शुरू होगी इंटर्नशिप

बीआरएबीयू में स्नातक चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-27 के छात्रों की इंटर्नशिप 1 से 30 जुलाई तक होगी। बीआरएबीयू में डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार, सीसीडीसी प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता, प्रो. ललन कुमार झा, प्रो. नवेदुल हक शामिल रहे। इस इंटर्नशिप के लिए छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। बैठक में फैसला लिया गया कि कॉलेज अपने स्तर से छात्रों को इंटर्नशिप कराएंगे। इंटर्नशिप 30 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर लेनी है। इस इंटर्नशिप के लिए चार क्रेडिट छात्रों को मिलेंगे। सभी प्राचार्य लोकभवन के निर्देश के अनुसार ही छात्रों को इंटर्नशिप कराएंगे। लोकभवन के निर्देश की प्रति सभी प्राचार्यों को भेजी जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार के विश्वविद्यालयों में अब इंटर्नशिप अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगी डिग्री