3 बच्चों की मां, IGNOU से पढ़ाई, टीचर से किसान बनीं भारतीय महिला आज संयुक्त राष्ट्र की हीरो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत की महिला किसान पी मारी संयुक्त राष्ट्र की 100 वूमेन हीरो में शामिल हैं। तीन बच्चों की देखभाल के साथ उन्होंने खेती की। यूट्यूब से ज्ञान लेकर स्ट्रॉबेरी के 10 हजार पौधे लगाए। अब सालाना 10 लाख कमा रही हैं।

Mizoram woman Mari ZT Lalrithangi
मिजोरम की मारी को संयुक्त राष्ट्र के सम्मान से नवाजा

सीखने की इच्छा हो तो सीमित संसाधनों में भी कमाई और करियर के कई मौके बनाए जा सकते हैं। मिजोरम के एक दूर दराज के और म्यांमार बॉर्डर के पास स्थित गांव की मारी जेडटी लालरिथांगी ने इसे साबित कर दिया है। 35 वर्षीय महिला मारी जेडटी को इटली के रोम में संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी की ओर से सम्मानित किया गया है। वह पहले शिक्षक थीं, अब स्ट्रॉबेरी की खेती करती हैं। उन्होंने फलों की खेती के एक छोटे से प्रयोग को आजीविका का जरिया बना लिया है।

पहली मिजो महिला

टीचर से किसान बनीं लॉन्गटलाई जिले के सांगाऊ की मारी जेडटी लालरिथांगी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहत कृषि-खाद्य प्रणालियों और ग्रामीण विकास में एफएओ की 100 महिला नायिकाओं के रूप में मान्यता दी है। यह सम्मान पाने वाली वह पहली मिजो महिला हैं। 131 देशों के 600 लोगों में से चुना गया।

भारत से दो महिलाओं को चयन

इस सम्मान के लिए भारत से दो महिलाओं को चुना गया था। यह पुरस्कार 15 अक्तूबर को रोम में एफएओ मुख्यालय में आयोजित विश्व खाद्य मंच में प्रदान किया गया। लालरिथांगी ने शुक्रवार को कहा कि यह सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं ईश्वर और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे यह पहचान दिलाने में मदद की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर के मार्गदर्शन, अपने परिवार के सहयोग और राज्य के बागवानी विभाग को दिया।

सालाना 1.5 लाख से 10 लाख पहुंची कमाई

लालरिथांगी ने पड़ोसी सियाहा जिले में स्ट्रॉबेरी की सफल खेती करने वाले किसानों के बारे में जानने के बाद 2024 में इसकी खेती के प्रयोग शुरू किए थे। लालरिथांगी ने सांगाऊ से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित खेत में लगभग 1,000 पौधों से खेती शुरू की थी। बाद में उन्होंने इसका विस्तार करते हुए दो हेक्टेयर क्षेत्र में 10,000 से अधिक पौधे लगाए। महिला किसान ने पहले वर्ष में करीब 1.5 लाख रुपये की कमाई की, जबकि 2025 में स्ट्रॉबेरी की खेती से उनकी आय 10 लाख रुपये से अधिक हो गई। वह न केवल स्ट्रॉबेरी बेचती हैं, बल्कि अपनी उपज के कुछ हिस्से से स्ट्रॉबेरी वाइन और कैंडी भी बनाती हैं, जिन्हें मुख्य रूप से स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है।

इग्नू से हासिल की पीजी डिग्री, टीचर बनीं

इग्नू (IGNOU) से समाजशास्त्र में पोस्टग्रेजुएट लालरिथांगी ने पहले एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के तौर पर काम किया था और सरकारी नौकरी पाने की कोशिश में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले पीटीआई बताया था, "शुरुआत में, ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिग्री पूरी करने के बाद मैंने नौकरी के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। फिर मैंने सोचा कि आजीविका के लिए सिर्फ सरकारी नौकरी पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए क्योंकि अगर कोई व्यक्ति सच में कड़ी मेहनत करे, तो अच्छी कमाई के और भी कई तरीके हो सकते हैं।' आखिरकार उन्होंने खेती करने का फैसला किया। उनका कहना है कि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती थीं और अपनी शिक्षा का व्यावहारिक इस्तेमाल करना चाहती थीं।

3 बच्चों को पालने के साथ साथ सब कुछ सीखा, दूध पिलाते पिलाते पढ़ीं

बिना किसी औपचारिक ट्रेनिंग के लालरिथांगी ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स और अन्य किसानों से खेती के तरीके सीखे। उन्होंने बताया कि अपने तीन बच्चों की परवरिश करने के साथ-साथ वह अक्सर देर रात तक पढ़ाई करती थीं। उन्होंने कहा, "मैं इंटरनेट से पढ़ती थी, खासकर यूट्यूब पर मौजूद खेती के तरीकों से जुड़े ट्यूटोरियल्स देखती थी। तीन बच्चों की मां होने के नाते मेरे पास बहुत कम समय होता था। इसलिए मैं देर रात तक पढ़ाई करती थी, और कभी-कभी तो बच्चों को दूध पिलाते समय भी पढ़ाई कर लेती थी।,

पति सरकारी स्कूल में टीचर

उनके पति सांगाऊ के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। पति और उनके सास-ससुर ने खेती के काम में उनका पूरा साथ दिया है। वे दोनों वीकेंड पर भी खेत में ही समय बिताते हैं। लालरिथांगी को मिजोरम हॉर्टी फेयर 2026 में लॉंग्टलाई जिले का सर्वश्रेष्ठ किसान चुना गया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़3 बच्चों की मां, IGNOU से पढ़ाई, टीचर से किसान बनीं भारतीय महिला आज UN की हीरो