Indian Navy SSC Recruitment 2026: नौसेना में ऑफिसर के 260 पदों पर फौरन करें अप्लाई, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Indian Navy SSC Recruitment 2026: नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए 'जनवरी 2027 कोर्स' (ST 27) के तहत 260 रिक्तियों की घोषणा की है। आवेदन की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें।

Indian Navy SSC Recruitment 2026: नौसेना में ऑफिसर के 260 पदों पर फौरन करें अप्लाई, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Indian Navy SSC Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए 'जनवरी 2027 कोर्स' (ST 27) के तहत 260 रिक्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल और एजुकेशन जैसी विभिन्न शाखाओं के लिए की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता जांचने के बाद समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 09/10 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 जनवरी 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026

नौसेना ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

किन-किन पदों पर कितनी भर्ती निकली है-

1. एग्जीक्यूटिव ब्रांच- 76 पद

2. पायलट- 25 पद

3. नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर- 20 पद

4. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC)- 18 पद

5. लॉजिस्टिक्स- 10 पद

6. एजुकेशन- 15 पद

7. इंजीनियरिंग ब्रांच – 42 पद

8. इलेक्ट्रिकल ब्रांच- 38 पद

9. सबमरीन टेक इंजीनियरिंग- 8 पद

10. सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल- 8 पद

योग्यता –

1. हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है।

2. पदानुसार आयु सीमा भी अलग-अगल है।

3. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 Notification Link

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।