Hindi Newsकरियर न्यूज़Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: Apply Online for 260 Vacancies, Application Starts Jan 24
Indian Navy SSC Recruitment 2026: नौसेना में ऑफिसर के 260 पदों पर निकली भर्ती, 24 जनवरी से करें आवेदन

Indian Navy SSC Recruitment 2026: नौसेना में ऑफिसर के 260 पदों पर निकली भर्ती, 24 जनवरी से करें आवेदन

संक्षेप:

Indian Navy SSC Recruitment 2026: नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए 'जनवरी 2027 कोर्स' (ST 27) के तहत 260 रिक्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल और एजुकेशन जैसी विभिन्न शाखाओं के लिए की जा रही है।

Jan 14, 2026 08:52 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Indian Navy SSC Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए 'जनवरी 2027 कोर्स' (ST 27) के तहत 260 रिक्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल और एजुकेशन जैसी विभिन्न शाखाओं के लिए की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता जांचने के बाद समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 09/10 जनवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 जनवरी 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026

नौसेना ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

किन-किन पदों पर कितनी भर्ती निकली है-

1. एग्जीक्यूटिव ब्रांच- 76 पद

2. पायलट- 25 पद

3. नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर- 20 पद

4. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC)- 18 पद

5. लॉजिस्टिक्स- 10 पद

6. एजुकेशन- 15 पद

7. इंजीनियरिंग ब्रांच – 42 पद

8. इलेक्ट्रिकल ब्रांच- 38 पद

9. सबमरीन टेक्निकल इंजीनियरिंग- 8 पद

10. सबमरीन टेक्निकल सबमरीन टेक्निकल- 8 पद

ये भी पढ़ें:भारतीय सेना में इंजीनियरों के लिए 350 पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन
ये भी पढ़ें:भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 12वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

योग्यता –

1. हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है।

2. पदानुसार आयु सीमा भी अलग-अगल है।

3. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 Notification Link

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।