इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवदेन; जानिए पूरी प्रक्रिया

लाइव हिन्दुस्तान
share

इंडियन कोस्ट गार्ड 2026 में 'फोरमैन ऑफ़ स्टोर्स' के पद के लिए भर्ती कर रहा है। लेवल 6 की सरकारी नौकरी पाने के लिए 3 नवंबर से पहले साधारण डाक के जरिए ऑफलाइन आवेदन करें।

indian coast guard foreman of stores recruitment 2026 full details
भारतीय तट रक्षक

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और देश की रक्षा से जुड़े महकमे में काम करने का जज्बा रखते हैं तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड यानी भारतीय तट रक्षक बल ने 'फोरमैन ऑफ स्टोर्स' के पद पर भर्ती के लिए अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नौकरी उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है, जो स्टोर मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स के फील्ड में अपना मजबूत करियर बनाना चाहते हैं। साल 2026 की इस भर्ती में सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको बेहतरीन सैलरी तो मिलेगी ही, साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करने का उम्दा तजुर्बा भी हासिल होगा।

कितनी हैं वैकेंसी और क्या है सैलरी?

इंडियन कोस्ट गार्ड ने जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप B (नॉन-गजटेड, नॉन-मिनिस्टीरियल) के तहत फोरमैन ऑफ स्टोर्स की कुल 4 वैकेंसी निकाली हैं। इनमें से 2 पद अनरिजर्व्ड कैटेगरी के लिए हैं, जबकि 1 पद ST और 1 पद ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रिजर्व रखा गया है। भले ही पदों की संख्या कम लगे, लेकिन पे-लेवल 6 के तहत मिलने वाली बढ़िया सैलरी और तमाम सरकारी सुविधाओं को देखते हुए यह एक धांसू अवसर है। चुने गए उम्मीदवारों की शुरुआती पोस्टिंग कारवार, मिनिकॉय, पीपावाव या भुवनेश्वर जैसी जगहों पर हो सकती है। हालांकि, सर्विस की जरूरत के हिसाब से आपको पूरे भारत में कहीं भी काम करने के लिए भेजा जा सकता है। इसमें स्टोरहाउस की देखभाल, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और ऑडिट जैसे अहम काम शामिल होंगे।

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा

इस पद के लिए वो सभी उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी उम्र 3 नवंबर 2026 तक 18 से 30 साल के बीच हो। ST उम्मीदवारों और पहले से काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को नियमों के मुताबिक उम्र में 5 साल तक की छूट भी मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो आपके पास इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, स्टैटिस्टिक्स या बिजनेस स्टडीज में मास्टर डिग्री के साथ एक साल का स्टोर हैंडलिंग का एक्सपीरियंस होना चाहिए। अगर आपके पास मास्टर डिग्री नहीं है, तो इन्हीं विषयों में बैचलर डिग्री या फिर मटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा के साथ 2 साल का तजुर्बा होना लाजमी है। यह एक्सपीरियंस किसी भी सरकारी विभाग, पीएसयू, बैंक या शेयर बाजार में लिस्टेड प्राइवेट कंपनी का हो सकता है।

चयन प्रक्रिया क्या है

नौकरी पाने का सफर आपके भेजे गए एप्लीकेशन फॉर्म की बारीकी से होने वाली छंटनी (स्क्रूटनी) के साथ शुरू होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा 80 नंबर की होगी, जिसमें कुल 80 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए आप पूरे एक घंटे में सारे सवालों के बेझिझक जवाब दे सकते हैं। परीक्षा में गणित, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी और प्रोफेशनल नॉलेज (सप्लाई-चेन मैनेजमेंट आदि) से जुड़े सवाल आएंगे। जनरल और ईडब्ल्यूएस वालों को पास होने के लिए कम से कम 40 नंबर लाने होंगे, जबकि ST वालों के लिए पासिंग मार्क्स 36 तय किए गए हैं।

फॉर्म भरने और भेजने का सही तरीका

ध्यान रहे कि यह भर्ती पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में हो रही है। फॉर्म भेजने की शुरुआत 19 सितंबर 2026 से हो चुकी है और आखिरी तारीख 3 नवंबर 2026 तय की गई है। फॉर्म के साथ आपको अपनी 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और कार्ड की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी। साथ ही, दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और एक खाली लिफाफा (जिस पर आपका खुद का पता लिखा हो और 50 रुपये का डाक टिकट लगा हो) भेजना अनिवार्य है।

अपना पूरी तरह भरा हुआ फॉर्म एक बड़े लिफाफे में डालें, जिसके ऊपर मोटे अक्षरों में “APPLICATION FOR THE POST OF FOREMAN OF STORES” और अपनी कैटेगरी जरूर लिखें। इस लिफाफे को केवल साधारण डाक के जरिए 'द डायरेक्टर जनरल, फॉर पीडी (रिक्रूटमेंट), कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर, डायरेक्टरेट ऑफ रिक्रूटमेंट, सी-1, फेज II, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर 62, नोएडा, उत्तर प्रदेश – 201309' के पते पर भेज दें। भूलकर भी स्पीड पोस्ट, कूरियर या खुद जाकर फॉर्म जमा न करें वरना आपका आवेदन उसी वक्त रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवदेन; जानिए पूरी प्रक्रिया