Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: इंडियन बैंक में निकली 1500 अप्रेंटिस पदों पर नौकरी, तुरंत करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Latest Bank Jobs 2025: इंडियन बैंक ने बंपर पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को https://www.indianbank.in/ पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 15,00 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: इंडियन बैंक में निकली 1500 अप्रेंटिस पदों पर नौकरी, तुरंत करें अप्लाई

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: बैंक में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इंडियन बैंक ने बंपर पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.indianbank.in/ या फिर nats.education.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 15,00 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

2. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

4. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

Indian Bank Apprenticeship Recruitment 2025 Notification Link

Indian Bank Apprenticeship Recruitment 2025 Apply Online Link

ट्रेनिंग समयावधि और स्टाईपेंड-

मैट्रो/अर्बन ब्रांचों के उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा। रूरल/सेमी अर्बन ब्रांचों के उम्मीदवारों को हर महीने 12,000 रुपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम के द्वारा किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए उन्हें 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।

7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।