Indian Army TES 56 Vacancy: JEE Main छात्रों के लिए सेना में मौका, बिना लिखित परीक्षा ऑफिसर बनें; मिलेगा 18 लाख का पैकेज
Indian Army TES 56 Recruitment 2026: भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-56) कोर्स के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेईई मेन 2026 में बैठने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

Indian Army TES 56 Recruitment 2026: अगर आप देश सेवा का जज्बा रखते हैं और भारतीय सेना में एक ऑफिसर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-56) कोर्स के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से लेफ्टिनेंट के कुल 90 पदों को भरा जाएगा।
यह भर्ती विशेष रूप से उन अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा पास की है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए JEE Main 2026 का स्कोर अनिवार्य कर दिया गया है।
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन प्रक्रिया
सेना ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जून 2026
कोर्स शुरू होने की तिथि: जनवरी 2027 (संभावित)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)
TES 56 कोर्स में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित यानी PCM विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास की हो। साथ ही, 12वीं में PCM का कुल औसत स्कोर कम से कम 60% होना चाहिए।
JEE Main अनिवार्य: उम्मीदवार का JEE Main 2026 की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। चयन की शॉर्टलिस्टिंग जेईई मेन की रैंक के आधार पर ही की जाएगी।
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वैवाहिक स्थिति: केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही इस पद के लिए पात्र हैं।
चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण (SSB इंटरव्यू)
आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को उनके JEE Main स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
SSB इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सेना के चयन केंद्रों पर 5 दिनों के SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू शामिल होते हैं।
मेडिकल टेस्ट: SSB पास करने वाले उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण होगा।
ट्रेनिंग: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग (OTA गया में) और 4 वर्ष की टेक्निकल ट्रेनिंग (कैडेट ट्रेनिंग विंग्स में) दी जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक के साथ कमीशन दिया जाएगा और साथ ही इंजीनियरिंग की डिग्री भी प्रदान की जाएगी।
वेतन और सुविधाएं
लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिलने के बाद, अधिकारियों को पे-मैट्रिक्स के लेवल 10 के तहत वेतन मिलता है। ट्रेनिंग में 56100 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। कमिशंड होने के बाद सीटीसी 17-18 लाख का मिलेगा लेवल-10 की सैलरी मिलेगी। इसमें मूल वेतन के अलावा मिलिट्री सर्विस पे (MSP), महंगाई भत्ता, राशन भत्ता और अन्य कई सुविधाएं शामिल होती हैं। यह न केवल एक गौरवशाली करियर है, बल्कि एक शानदार जीवनशैली भी प्रदान करता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


