Indian Army Vacancy : इंडियन आर्मी में एक साथ निकलीं 3 बड़ी भर्तियां, क्या है योग्यता और आवेदन तिथियां
Indian Army Vacancy 2026: सेना में एक साथ तीन बड़ी भर्तियां निकली हैं। लॉ ग्रेजुएट के लिए जैग (JAG) और वूमेन एनसीसी स्पेशल एंट्री और पुरुष एनसीसी स्पेशल एंट्री की भर्तियां निकाली गई है। जेएजी के लिए 17 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

Indian Army Vacancy 2026: इंडियन आर्मी में अफसर बनने का शानदार मौका आया है। सेना में एक साथ तीन बड़ी भर्तियां निकली हैं। लॉ ग्रेजुएट के लिए जैग (JAG) और वूमेन एनसीसी स्पेशल एंट्री और पुरुष एनसीसी स्पेशल एंट्री की भर्तियां निकाली गई है। जेएजी (JAG) कोर्स (पुरुष एवं महिला) भर्ती के लिए 17 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। एनसीसी स्पेशल एंट्री कोर्स (पुरुष) के लिए 20 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तकऔर एनसीसी विशेष भर्ती कोर्स (महिला) के लिए 21 जुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 तक एप्लाई कर सकेंगे। सभी भर्तियों के लिए आवेदन www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर किए जा सकेगे।
कौन सी हैं तीन भर्तियां
125वां शॉर्ट सर्विस कमिशन जेएजी. (JAG) कोर्स (अप्रैल 2027): यह कोर्स कानून में स्नातक (Law Graduates) पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है।
125वां शॉर्ट सर्विस कमीशन एनसीसी. (NCC) स्पेशल एंट्री भर्ती कोर्स - पुरुष (अप्रैल 2027): यह कोर्स पुरुषों के लिए है। इसमें युद्ध में हताहत सेना कर्मियों के आश्रित भी आवेदन कर सकते हैं।
125वां शॉर्ट सर्विस कमीशन एनसीसी (NCC) स्पेशल एंट्री भर्ती कोर्स - महिला (अप्रैल 2027): यह कोर्स महिलाओं के लिए है और इसमें भी युद्ध में हताहत सेना कर्मियों के आश्रित शामिल हो सकते हैं।
जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) ब्रांच भर्ती
योग्यता : कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ एलएलबी की हो। बार काउंसिल ऑफ इंडिया में बतौर एडवोकेट रजिस्टर्ड होने के योग्य हो।
आयु सीमा
- न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 27 साल।
वेतनमान
- ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड के रूप में 56,100 रुपये मासिक मिलेंगे।
- ट्रेनिंग पूरा होने के बाद लेफ्टिनेंट की रैंक पर 56,100 से 1,77,500 रुपये का वेतनमान मिलेगा। मिलिट्री सर्विस पे 15,500 मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
- आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई योग्यता और अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- फिर चयनित उम्मीदवारों को सिलेक्शन सेंटर पर साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्ट, और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ट्रेनिंग
- चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में होगी। यह 49 सप्ताह तक चलेगी।
एनसीसी स्पेशल एंट्री भर्ती के लिए योग्यता
एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थी के लिए । (कम से कम बी ग्रेड हो)
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री हो।
- एनसीसी के ‘सी’ सर्टिफिकेट एग्जाम में न्यूनतम ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किया हो।
- फाइनल ईयर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा : न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष।
चयन प्रक्रिया
- प्राप्त आवेदनों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पूरी प्रक्रिया पांच दिन की होगी।
- पहले चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण में भेजा जाएगा। दूसरे चरण में ग्रुप टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होगा। एसएसबी द्वारा सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा।
- मेडिकल जांच में स्वस्थ पाए गए उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाई जाएगी और अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।


