Indian Army Recruitment Exam : इंडियन आर्मी भर्ती परीक्षा में WhatsApp से भेजा पेपर, 3 फोन व 12 ब्लूटूथ मिले

Feb 11, 2026 11:06 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

इंडिया आर्मी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा में 18 उम्मीदवारों को नकल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप हैं कि ये ब्लूटूथ व मोबाइल फोन की मदद से चीटिंग कर रहे थे।

Indian Army Recruitment Exam : इंडियन आर्मी भर्ती परीक्षा में WhatsApp से भेजा पेपर, 3 फोन व 12 ब्लूटूथ मिले

इंडिया आर्मी की हाल ही में आयोजित ग्रुप सी भर्ती परीक्षा में 18 उम्मीदवारों को कथित तौर पर नकल करने और अनुचित साधनों के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां कर्नल एस. एस. ज्योथिरलिंगम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की गईं। वह कमांडेंट और 515 आर्मी बेस वर्कशॉप के प्रबंध निदेशक के सुरक्षा अधिकारी है। यह परीक्षा आठ फरवरी को हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि यह परीक्षा सिविल डिफेंस एम्प्लॉई समूह 'सी' पदों, विशेष रूप से कनिष्ठ लिपिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, परीक्षा के दौरान 18 उम्मीदवारों को अनुचित साधनों से सरकारी नौकरी हासिल करने के इरादे से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करके कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़ा गया।

तीन मोबाइल फोन, 12 ब्लूटूथ डिवाइस जब्त

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एग्जाम इंस्पेक्टरों ने टेस्ट के दौरान कुछ कैंडिडेट्स को फुसफुसाते हुए देखा और चेक किया। आरोपी कैंडिडेट्स ने कथित तौर पर क्वेश्चन पेपर मिलते ही उसकी फोटो खींच Indian Army Recruitment Examली और एग्जाम सेंटर के बाहर लोगों को व्हाट्ऐप ( WhatsApp ) पर भेज दी। एग्जाम के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस से जवाब लिखवाए गए। आरोपियों की पहचान सुरेंदर, संदीप, मोंटी, अनुज, अजय कुमार, सुमित, राहुल, अमन, अंकित, विकास, योगेश, अमन रेडू, रजत, अंकित, विनय, अमन कुमार, मनीष और प्रशांत के तौर पर हुई है, ये सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। एग्जाम हॉल के बाहर रखे बैग में अमन और रजत के गैजेट्स मिले। पुलिस ने आरोपियों से तीन मोबाइल फोन, 12 ब्लूटूथ डिवाइस और कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए हैं। सभी 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, शिकायत के आधार पर हमने परीक्षा में नकल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। इलेक्ट्रॉनिक डिजवाइस जब्त कर लिए गए हैं। उम्मीदवारों से पूछताछ के बाद हमने 9 फरवरी को इस घटना के संबंध में उन सभी 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।