जेईई मेन 2026 देने वालों के लिए बिना परीक्षा इंडियन आर्मी में भर्ती, मिलेगा 18 लाख का पैकेज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12वीं पीसीएम छात्र और जेईई मेन 2026 में बैठने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेकर सेना में अफसर बन सकेंगे।

Indian Army Vacancy 2026
इंडियन आर्मी भर्ती

Indian Army Vacancy 2026: इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम ( 10+2 TECHNICAL ENTRY SCHEME 57 ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कमिशंड ऑफिसर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक युवा www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पीसीएम छात्र और जेईई मेन 2026 में बैठने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेकर सेना में अफसर बन सकेंगे। इस भर्ती (कमिशंड ऑफिसर- 10+2 टीईएस - 57 कोर्स - जुलाई 2027) के लिए अविवाहित पुरुष ही इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं।

चयनित होने के बाद उम्मीदवारों की 4 साल की ट्रेनिंग (3 + 1 ) होगी। इसमें चार साल का कोर्स करवाया जाएगा। इंजीनियरिंग की डिग्री मिलेगी। चार साल के कोर्स के बाद लेफ्टिनेंट की रैंक और परमानेंट कमिशन दिया जाएगा।

योग्यता

फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही जेईई मेन 2026 में शामिल हुआ होना चाहिए।

आयु सीमा- साढ़े 16 साल से साढ़े 19 साल।

चयन प्रक्रिया

आवेदन पत्रों में जेईई मेन स्कोर और 12वीं के मार्क्स को देखकर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल छात्रों को मेडिकल एग्जाम देना होगा।

आवेदन फीस - कोई शुल्क नहीं

अन्य अहम बातें

- ट्रेनिंग चार साल की होगी। इस दौरान इंजीनियरिंग डिग्री करवाई जाएगी।

- ट्रेनिंग में 56100 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

- कमिशंड होने के बाद सीटीसी 17-18 लाख का मिलेगा। लेवल-10 की सैलरी मिलेगी।

आवेदन फॉर्म का सेल्फ अटेस्टेड प्रिंट आउट स्वयं उम्मीदवार द्वारा एसएसबी साक्षात्कार के लिए सेलेक्शन सेंटर पर ले जाया जाना अनिवार्य है।

शारीरिक मानदंड

जिन अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे, उनसे दी गई सारणी के अनुसार न्यूनतम शारीरिक मानदंड प्राप्त करने की अपेक्षा की जाती है:–

(i) 2.4 किमी दौड़ 10 मिनट 30 सेकेंड

(ii) पुश अप 40

(iii) पुल अप 06

(iv) सिट अप 30

(v) स्क्वॉट 30 पुनरावृत्तियों के दो सेट

(vi) लंजेस 10 पुनरावृत्तियों के दो सेट

(vii) तैराकी तैराकी के बुनियादी नियमों की जानकारी होनी चाहिए

(ज) इंजीनियरिंग की डिग्री

(i) तीन कैडेट प्रशिक्षण विंग द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग स्ट्रीम इस प्रकार हैं:–

(क) CTW, CME पुणे – सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग

(ख) CTW, MCTE मHOW – दूरसंचार एवं आईटी इंजीनियरिंग (दोहरी डिग्री)

(ग) CTW, MCEME सिकंदराबाद – इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जेईई मेन देने वालों के लिए बिना परीक्षा आर्मी में भर्ती, मिलेगा 18 लाख का पैकेज