Join Indian Army After 10th: 10वीं के बाद भारतीय सेना में कैसे हों शामिल, जानें पूरी प्रक्रिया?

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • Join Indian Army After 10th: अगर आप भी 10वीं पास हैं और सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि 10वीं के बाद युवा भारतीय सेना में कैसे शामिल हो सकते हैं।

Agniveers

How to Join Indian Army After 10th: भारतीय सेना में शामिल होने का बहुत सारे लोगों का सपना होता है। सेना में नौकरी सबसे अच्छी सरकारी नौकरियों में गिनी जाती है। इंडियन आर्मी में दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए हर साल बहुत सारी भर्तियां निकाली जाती हैं।

अगर आप भी 10वीं पास हैं और सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि 10वीं के बाद युवा भारतीय सेना में कैसे शामिल हो सकते हैं।

10वीं पास करने के बाद युवाओं के पास भारतीय सेना में शामिल होने के अनेक तरीके हैं,जिसमें सैनिक (जनरल ड्यूटी), ट्रेड्समैन एवं अग्निवीर शामिल है।

योग्यता-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/10वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

2. सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों के कक्षा दसवीं में कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए और हर एक विषय में 33 फीसदी अंक प्राप्त किए होने चाहिए।

3. ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/10वीं पास सर्टिफिकेट के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा-

1. सैनिक (जनरल ड्यूटी) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।

2. ट्रेड्समैन और अग्निवीर पदों पर पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रक्रिया-

भारतीय सेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल परीक्षण और लिखित परीक्षा शामिल है। अभ्यर्थियों को फाइनल लिस्ट में जगह बनाने के लिए सभी चरणों को पास करना होगा।

वेतन-

भारतीय सेना के जनरल ड्यूटी सोल्जर का औसत वेतन 15 से 23 साल के अनुभव वाले कर्मचारियों के लिए 4.9 लाख प्रति वर्ष है। भारतीय सेना में जनरल ड्यूटी का वेतन 0.7 लाख से 7 लाख तक होती है। यह वेतन कम या ज्यादा भी हो सकता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़10वीं के बाद भारतीय सेना में कैसे हों शामिल, जानें पूरी प्रक्रिया?