खुशखबरी! 10वीं पास हैं तो सेना में पा सकते हैं नौकरी, 190 पदों पर भर्ती शुरू

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय सेना ने सीएसबीओ ग्रेड-2 के 190 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और पीबीएक्स संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

खुशखबरी! 10वीं पास हैं तो सेना में पा सकते हैं नौकरी, 190 पदों पर भर्ती शुरू

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और 10वीं पास कर चुके हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना के गोवा स्थित मुख्यालय 2 सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र ने सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर यानी सीएसबीओ ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 190 पद भरे जाएंगे। भर्ती रक्षा मंत्रालय के अधीन की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन केवल ईमेल के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। डाक या हाथ से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ निजी टेलीफोन एक्सचेंज यानी पीबीएक्स बोर्ड चलाने का कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए। अनुभव प्रमाण पत्र देना अनिवार्य रखा गया है। जिन उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी बोलने में अच्छी पकड़ है, उन्हें प्राथमिकता मिल सकती है।

उम्र सीमा क्या है

उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भी नियमों के अनुसार राहत मिलेगी।

कितनी मिलेगी तनख्वाह

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरे सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद कामकाजी परीक्षा और साक्षात्कार लिया जाएगा। आखिर में चिकित्सीय जांच कराई जाएगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें चार हिस्से शामिल रहेंगे -

  • सामान्य बुद्धिमत्ता और गणितीय योग्यता
  • सामान्य जानकारी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • तर्क शक्ति

हर भाग 25 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा, लेकिन अंग्रेजी विषय के सवाल केवल अंग्रेजी में पूछे जाएंगे।

कामकाजी परीक्षा में क्या होगा

कामकाजी परीक्षा में यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार पीबीएक्स बोर्ड को सही तरीके से चला सकता है या नहीं। यह केवल पास या फेल के आधार पर होगी। इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। साक्षात्कार भी केवल योग्यता जांचने के लिए लिया जाएगा।

आवेदन के साथ कौन से कागज लगाने होंगे

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ कई जरूरी दस्तावेज भेजने होंगे। इनमें 10वीं की अंकतालिका, जन्म प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आकार की तस्वीर शामिल है। सरकारी विभाग में काम कर रहे उम्मीदवारों को अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी देना होगा।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अधूरा आवेदन, गलत जानकारी या बिना हस्ताक्षर वाला फॉर्म सीधे खारिज कर दिया जाएगा। विभाग ने साफ कहा है कि एक से ज्यादा आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र को केवल एडोब एक्रोबैट रीडर में ही खोलें, क्योंकि दूसरे माध्यमों में फॉर्म ठीक से काम नहीं कर सकता।

कहां भेजना है आवेदन

उम्मीदवारों को अपना आवेदन sunshine.rise@nic.in पर भेजना होगा। ईमेल के विषय में “CSBO Application अपना पूरा नाम” लिखना जरूरी है। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 तय की गई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।