Army Agniveer : क्या आर्मी में अब 25 की बजाय 80 प्रतिशत अग्निवीर होंगे परमानेंट, सरकार का आया बयान
सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस नोटिस को फेक बताया है कि जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने 25 फीसदी की बजाय 75-80 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट करने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया है कि जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने 25 फीसदी की बजाय 75-80 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट करने का फैसला किया है। इंडियन आर्मी की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। सरकार ने इस सूचना को भी फेक बताया है कि सेवा निधि पैकेज को 12 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा, 'ऑनलाइन एक नोटिफिकेशन सर्कुलेट हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि इसे भारतीय सेना ने जारी किया है और इसमें अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के नियमों में बदलाव की बात कही गई है। यह नोटिफिकेशन फेक है। भारतीय सेना ने अग्निवीरों या अग्निपथ योजना से जुड़ा ऐसा कोई अपडेट जारी नहीं किया है।'
वायरल नोटिस क्या क्या किए गए दावे -
- आर्मी में अब 75% से 80% अग्निवीरों को सेना में स्थायी किया जाएगा। जबकि सच यह है कि वर्तमान आधिकारिक नियमों के अनुसार 4 साल बाद केवल 25 फीसदी अग्निवीरों को ही स्थायी कैडर में शामिल करने का प्रावधान है। इसे बढ़ाने का कोई भी आधिकारिक आदेश सरकार या इंडियन आर्मी की तरफ से जारी नहीं हुआ है।
- एक अन्य फर्जी दावे में कहा गया कि सेवा निधि पैकेज को 12 लाख से बढ़ाकर 25,00,000 कर दिया गया है । जबकि सच यह है कि अग्निवीरों को 4 साल की सेवा पूरी करने पर मिलने वाली सेवा निधि राशि आज भी लगभग ₹11.71 लाख ही है। 25 लाख दिए जाने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत है।
- वायरल नोटिस की यह बात भी झूठ है कि ये नए नियम 1 जून 2026 से लागू हो चुके हैं। जबकि भारतीय सेना ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। वायरल हो रहे फर्जी पत्र में लिखे गए संदर्भ नंबर और हस्ताक्षर पूरी तरह जाली हैं।
भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जा रहा है और भर्ती प्रक्रिया पहले से तय नियमों के आधार पर ही चल रही है। युवाओं से यह अपील भी की गई है कि वे ऐसी फर्जी अफवाहों में न आएं और किसी भी नई घोषणा या आधिकारिक अपडेट के लिए केवल भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर ही भरोसा करें।
क्या है अग्निवीर भर्ती की सेवा अवधि, कब तक सेवा, क्या मिलती है सैलरी
- 4 साल के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को घर भेज दिया जाएगा
- अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा।
- अग्निवीर को चार साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा।
- अग्निवीर ग्रेजुएटी के हकदार नहीं होंगे।
- सेवा के दौरान अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के अस्पतालों और इंडियन एयरफोर्स की सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे।
- अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।
हर अग्निवीर को भर्ती के पहले साल 30 हजार महीने सैलरी मिलेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36,500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। हालांकि इनकी सैलरी में से सेवानिधि पैकेज के लिए हर बार 30-30 फीसदी कटेगा। जैसे पहले साल में 30 हजार रुपये मिलने हैं। लेकिन इसमें से 21 हजार रुपये ही उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी 9 हजार रुपये अग्निवीर सेवा निधि फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि (9 हजार रुपये) सरकार भी डालेगी। चार साल पूरे करने के बाद अग्निवीर की तरफ से सेवा निधि फंड में 5.02 लाख और सरकार की तरफ से 5.02 लाख रुपये जमा कराए जा चुके होंगे। यानी चार साल की सेवा के बाद सेवा निधि पैकेज में 10.04 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। ड्यूटी मुक्त किए जाने की स्थिति में उसे ब्याज लगाकर सेवा निधि पैकेज के तौर पर 11.71 लाख रुपये मिलेंगे।
अग्निवीर भर्ती में किन पदों पर होती है भर्ती
भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास) जैसी श्रेणियां शामिल है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


