Army Agniveer Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
भारतीय सेना ने देशभर के विभिन्न आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF जारी की है। जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर इस मेरिट लिस्ट में शामिल है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे।

भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। भारतीय सेना ने देशभर के विभिन्न आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF जारी की है।
जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर इस मेरिट लिस्ट में शामिल है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे। इस रिजल्ट में अग्निवीर भर्ती की कई श्रेणियों के उम्मीदवारों का परिणाम जारी किया गया है। इनमें मुख्य रूप से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट शामिल हैं।
Army Agniveer Result 2026: कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर आपको अग्निवीर सीसीई रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद अपना Army Recruitment Office (ARO) या क्षेत्र (Region) चुनें।
4. संबंधित मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
5. PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
6. यदि आपका नाम या रोल नंबर सूची में है, तो भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी?
उम्मीदवारों को रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणी, ARO का नाम, आवेदन किया गया ट्रेड, चयन की स्थिति और आगे की रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
चयन के बाद अगला चरण क्या होगा?
सिर्फ कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास करने से अंतिम चयन नहीं होगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आगे होने वाले सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे करने होंगे। अगले चरण इस तरह हैं-
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT): इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़ के साथ निर्धारित मानकों के अनुसार पुल-अप्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स जैसी शारीरिक गतिविधियां शामिल होंगी।
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT): इसमें उम्मीदवार की लंबाई, वजन और सीने (Chest) का माप निर्धारित मानकों के अनुसार जांचा जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन: इस चरण में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
मेडिकल परीक्षा ): इस चरण में उम्मीदवारों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सैन्य सेवा के लिए पूरी तरह फिट हैं।
एडैप्टेबिलिटी टेस्ट: जहां लागू होगा, वहां भर्ती नियमों के अनुसार यह परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की ही अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम चयन भारतीय सेना के भर्ती नियमों और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


