
Indian Army Agniveer Result 2025: आर्मी अग्निवीर सीईई रिजल्ट का joinindianarmy.nic.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक
Indian Army Agniveer Result 2025: इंडियन आर्मी की ओर जल्दी ही आर्मी अग्निवीर सीईई रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी joinindianarmy.gov.in पर जाकर इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा सीईई रिजल्ट 2025 चेक कर सकेंगे।
Indian Army Agniveer Result 2025 Date: इंडियन आर्मी की ओर जल्दी ही आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का सीईई रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को बेसब्री से सीईई रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा सीईई रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई 2025 को सम्पन्न हुआ था। सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 13 भाषाओं (अर्थात अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में आयोजित की गई थी। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पर आधारित थी। आवेदन की श्रेणी के अनुसार, उम्मीदवारों को एक घंटे में 50 प्रश्नों जबकि अन्य को दो घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग, जेसीओ रिलिजियस टीचर के पदों पर भी बहाली की जाएगी।
सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि परिणाम जुलाई को आ सकते हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए रैली 8 या 9 नवंबर से प्रस्तावित है। लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
Indian Army Agniveer Result 2025: उम्मीदवार इंडियन आर्मी अग्निवीर 2025 परीक्षा का सीईई रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा सीईई रिजल्ट 2025 पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर सीईई रिजल्ट आ जाएगा।
6. अब आप ध्यान से सीईई रिजल्ट पीडीएफ को चेक करें।
7. अब आप Indian Army Agniveer 2025 परीक्षा सीईई रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।





