Hindi Newsकरियर न्यूज़Indian Army Agniveer Recruitment 2: Agniveer recruitment physical test next month running track will be 400 meters
Army Agniveer Bharti : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट अगले माह, 400 मीटर का होगा रनिंग ट्रैक

Army Agniveer Bharti : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट अगले माह, 400 मीटर का होगा रनिंग ट्रैक

संक्षेप:

बिहार में मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती कार्यालय अंतर्गत मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के अभ्यर्थियों के लिए 17 से 23 फरवरी के बीच शारीरिक दक्षता व मेडिकल जांच प्रक्रिया चक्कर मैदान में होगी।

Jan 24, 2026 01:46 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार में मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती कार्यालय अंतर्गत मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए 17 से 23 फरवरी के बीच शारीरिक दक्षता व मेडिकल जांच प्रक्रिया चक्कर मैदान में होगी। अभ्यर्थियों को मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती कार्यालय की ओर से एडमिट कार्ड जल्द भेज दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर की बहाली में सात से 10 हजार तक अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता जांच और मेडिकल जांच में शामिल होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां से चयनित अभ्यर्थी चरित्र सत्यापन के बाद अग्निवीर बहाली के लिए अंतिम रूप से चयनित होंगे। बहाली को लेकर पूरी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की जाती है। डीएम के निरीक्षण के बाद बहाली शुरू करने की अनुमति होती है। इसके लिए चक्कर मैदान में 400 मीटर का रनिंग ट्रैक तैयार होगा। साथ ही मार्शलिंग व बैचिंग एरिया में वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण होगा। शारीरिक दक्षता जांच में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र व आवासीय आदि के कागजात की जांच के लिए जर्मन हैंगर पंडाल बनेगा।

अभ्यर्थी को बहाली से एक दिन पूर्व होगा आना :

इस बार अभ्यर्थियों को बहाली से एक दिन पूर्व ही चक्कर मैदान पहुंचना पड़ सकता है। शाम के बाद उन्हें मार्शलिंग एरिया के लिए प्रवेश कराया जाएगा। मार्शलिंग एरिया में बॉयोमेट्रिक जांच और बार कोड से एडमिट कार्ड की जांच के बाद बैचिंग एरिया में भेजा जाएगा। इसके बाद दृश्यता स्पष्ट होने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें:इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में 1791 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में होंगे शामिल

बिहार-झारखंड सेना भर्ती बोर्ड मुख्यालय दानापुर अंतर्गत भर्ती कार्यालयों के अधीन बहाली फरवरी से शुरू होगी। प्रक्रिया मार्च तक चलेगी। आर्मी भर्ती कार्यालय कटिहार की बहाली प्रक्रिया 02 से 13 फरवरी, मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती कार्यालय की 17 से 23 फरवरी व गया एआरओ की 5 से 16 मार्च के बीच होगी।

ये भी पढ़ें:शादी की तो नहीं बन पाएंगे स्थायी अग्निवीर सैनिक, सेना ने जारी किए सख्त नियम

इसके अलावा, गया में वूमन मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच भी होगी। इसमें उन अभ्यर्थियों को शामिल होना है जो अप्रैल 2025 में हुई कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए हैं। सेना की ओर से दो बार परिणाम जारी किया गया था। इस संबंध में सेना ने अधिसूचना जारी करते हुए अधिकारिक बेवसाइट पर भी अपलोड किया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।