Army Agniveer Bharti : आर्मी अग्निवीर भर्ती में वेस्ट यूपी का दबदबा, देश में सर्वाधिक चयन का बनाया रिकॉर्ड

Feb 19, 2026 09:17 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

देश के सभी 36 सेना भर्ती कार्यालयों में मेरठ सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ने बाजी मारते हुए सर्वाधिक चयन का रिकॉर्ड बनाया है। अकेले मेरठ क्षेत्र से 3600 से अधिक युवाओं ने अग्निवीर बनकर सफलता का परचम लहराया है।

Army Agniveer Bharti : आर्मी अग्निवीर भर्ती में वेस्ट यूपी का दबदबा, देश में सर्वाधिक चयन का बनाया रिकॉर्ड

देश सेवा और वर्दी के प्रति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं का जुनून एक बार फिर आंकड़ों में साफ नजर आया है। देश के सभी 36 सेना भर्ती कार्यालयों में मेरठ सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ने बाजी मारते हुए सर्वाधिक चयन का रिकॉर्ड बनाया है। बीते एक साल में देशभर में हुई लगभग एक लाख अग्निवीरों की नियुक्तियों में से अकेले मेरठ क्षेत्र से 3600 से अधिक युवाओं ने अग्निवीर बनकर सफलता का परचम लहराया है।

भारतीय सेना में शामिल होने के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत समेत वेस्ट यूपी के युवाओं का उत्साह चरम पर है। सेना के आंकड़ों के अनुसार मेरठ भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों से सबसे अधिक संख्या में युवा देश सेवा के लिए आगे आए हैं। सेना भर्ती के अधिकारियों का भी मानना है कि मेरठ क्षेत्र के युवाओं में सेना के प्रति समर्पण सराहनीय है। 3600 युवाओं का चयन इस क्षेत्र की खेल प्रतिभा, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम को दर्शाता है मेरठ क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है।

13 जिलों का है कार्यक्षेत्र: मेरठ सेना भर्ती कार्यालय का दायरा काफी विस्तृत है। इसमें मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के कुल 13 जिले Xमेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद शामिल है।

क्यों खास है यह उपलब्धि?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पारंपरिक रूप से ‘वीरों की भूमि’ कहा जाता है। ताजा आंकड़े गवाह हैं कि सेना की भर्ती प्रक्रिया में हुए बदलावों के बावजूद यहां के युवाओं में वर्दी के प्रति आकर्षण कम नहीं हुआ है। खेलकूद में सक्रियता और कड़ी मेहनत की बदौलत यहां के युवाओं ने शारीरिक और लिखित परीक्षा, दोनों में बाजी मारी है।

नई भर्ती की तैयारी शुरु

पिछले एक साल में रिकॉर्ड चयन के साथ ही सेना ने रुकने का नाम नहीं लिया है। पिछले सत्र की सफलता के बाद अब अगले बैच के लिए नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भर्ती कार्यालय ने आगामी रैलियों और चयन प्रक्रिया के लिए कमर कस ली है। अब सेना ने वर्ष 2026-27 के लिए नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य युवा इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा ( Army Agniveer Age Limit ) में एक साल की छूट दी गई है। यानी अब साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। पहले अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष थी। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। लिखित परीक्षा ( Army Agniveer Exam date ) का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक होगी। इस भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वूमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विभिन्न एआरओ ने अपने अपने अग्निवीर रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं।

अब 8वीं व 10वीं ट्रेड्मैन अग्निवीर पदों के लिए ट्रेड को प्रेफरेंस देना होगा

इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नोटिस जारी कर कहा गया है कि जो अभ्यर्थी 8वीं व 10वीं ट्रेड्मैन अग्निवीर पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड खुद भरने होंगे। 10वीं पास अभ्यर्थी अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकेंगे। वहीं 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2 ट्रेड का विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका चयन नहीं हो पाएगा। इंडियन आर्मी ने नोटिस में कहा, 'अभ्यर्थियों को अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के अन्तर्गत उनके पसंद के ट्रेड्स का विकल्प दिया जाना आवश्यक है। अग्निवीर ट्रेड्समैन (10 वीं पास) श्रेणी के अंतर्गत कुल 09 ट्रेड तक के विकल्प तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) श्रेणी में दो ट्रेड तक के विकल्प का चयन अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यदि अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकताओं के चयन में किसी विशिष्ट ट्रेड को शामिल नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में मेरिट में होने के बावजूद उसका चयन नहीं किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर चुनी गई श्रेणी में रिक्तियों की अनुपलब्धता के कारण उसे चयन से वंचित कर दिया जाएगा।'

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।