Indian Army Agniveer Admit Card OUT, Link : इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in पर जारी, डाउनलोड

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

Indian Army Agniveer Admit Card 2026 : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Admit Card OUT, Link : इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in पर जारी, डाउनलोड

Indian Army Agniveer Admit Card 2026 : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती के विभिन्न पदों के एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। इस भर्ती से अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास) के पदों पर बहाली होगी। इसके अलावा जेसीओ/ओआर रैंक के तहत धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट / वेटनरी) पदों पर भी भर्ती होगी।

Admit Card Direct Link

अग्निवीर जीडी सिपाही के एडमिट कार्ड कब आएंगे

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10th), अग्निवीर टेक का पेपर 5 और 08 जून को भी होगा। इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी 20 मई 2026 शाम को अपने हॉल टिकट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10th) और अग्निवीर टेक के एग्जाम जो 03 और 04 जून को होगा उन अभ्यर्थियों के हॉल टिकट 19 मई 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8th), सोल्जर टेक (NA), अग्निवीर जीडी (वुमन मिलिट्री पुलिस), अग्निवीर (क्लर्क और SKT) कैटेगिरी के जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 9, 10 और 12 जून को होगी, वे 21 मई 2026 से अपने एडमिट कार्ड देख सकेंगे।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10th) की परीक्षा 1 और 2 जून को ली जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 18 मई 2026 से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

सैंपल पेपर जारी

इंडियन आर्मी की तरफ से कुछ दिन पहले लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर भी जारी किए गए थे। अभ्यर्थी इनकी मदद से अपनी तैयारी को धार दे सकते हैं।

Army Agniveer Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें

- सबसे पहले आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

- अब होमपेज पर आपको Agniveer का टैब नजर आएगा।

- इसपर क्लिक करने के बाद Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Download Link पर क्लिक करें।

- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भरकर सबमिट करें।

- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

लिखित परीक्षा में पास युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट (चार कैटेगरी में)

ग्रुप 1

- अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे।

ग्रुप 2

- ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 3

- ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 36 मार्क्स होंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 4

- ग्रुप-2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 24 मार्क्स होंगे। 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे।

उपरोक्त सभी ग्रुप में दो चीजें महज क्ववालिफाइंग होंगी

- 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी। यह केवल क्वालिफाई करना होगा।

- जिग जैग बैलेंस टेस्ट महज पास करना होगा।

क्या है अग्निवीर भर्ती, कब तक सेवा, क्या मिलेगी सैलरी

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।